Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन राशियों को होगा लाभ, धन संपत्ति में होगी वृद्धि…. इस राशी वालों के लिए खड़ी हो सकती है परेशानियां

राशिफल: आज इन राशियों को होगा लाभ, धन संपत्ति में होगी वृद्धि…. इस राशी वालों के लिए खड़ी हो सकती है परेशानियां
X
By NPG News

रायपुर 25 जून 2020। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष

आज आपको उन परिस्थितियों का विरोध करना होगा, जिनमें आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों से लादा जा सकता हो। आप काम के दबाव से परेशान रह सकते हैं। करियर के मामलों में इस बात का विशेष रुप से ध्यान रखें। नकारात्मक लोगों और चीजों से दूर रहें। आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए गुस्से में कोई बात ना कहें, ना ही किसी प्रकार का निर्णय लें।

वृषभ

आज आपकी कोई बहुत पुरानी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। आपके लिए आज कार्ड्स का संकेत है कि आप चुनौतियों और परेशानियों को भविष्य के लिए टाल दें। आज आराम करें और अपने रिश्ते को आत्मनिरीक्षण करें। एक इच्छा पूरी होगी। अपनी आंतरिक आवाज और अपनी चेतना पर भरोसा करें। आप इस पर विचार करें कि क्या रिश्तों की मांग के अनुसार आप उसे समय दे पा रहे हैं या नहीं।

मिथुन

आज आपके लिए दिन अपनी लंबे समय से पेंडिंग पड़ी यात्रा की योजना को मूर्त रूप देने का हो सकता है। आप आज किसी बिजनेस ट्रीप पर भी जा सकते हैं। इससे आपको कुछ लाभ होता दिख रहा है। कुछ लोगों के लिए ये समय आपको खुद के लिए और परिवार के लिए रिजर्व रखने का है। परिवार के साथ कुछ अच्छी यादें इकट्ठा कर सकते हैं। आपके कार्य की काफी प्रशंसा हो सकती है। वक्त के हिसाब से आपको परिणाम मिलते जाएंगे।

कर्क

आज आप अपने काम के शीर्ष पर हो सकते हैं। लोग आपके तरीकों को अपनी कार्यशैली में ला सकते हैं। आपको आज थोड़ा संभलकर आगे बढ़ना होगा। आज आपको अपने काम की गति धीमी रखनी चाहिए। ज्यादा जल्दबाजी किसी परेशानी का कारण बन सकती है। आप जिम्मेदारियों को फिर से देखना और प्राथमिकता देना चाहेंगे। ध्यान आपको अपना कायाकल्प करने में मदद कर सकता है।

सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप थोड़े खर्चों से परेशान हो सकते हैं लेकिन इनकम अच्छी होने से ज्यादा बड़ी दिक्कत नहीं होगी। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम को इंजॉय करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव की छाया में गुजर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक आप की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी लेकिन उसके बाद आप के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और आप किसी बात को लेकर चिंता ग्रस्त हो सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। बुद्धि का इस्तेमाल करके काम मनवाने में सफल रहेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव दिखेगा। प्रेम जीवन समझदारी से आगे बढ़ेगा। रिश्ते में एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी।

तुला
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। भाग्य का सहारा मिलेगा जिससे काम जल्दी से जल्दी सफल हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातक रहस्य पूर्ण होते हैं । जल्दी से उनकी सच्चाई को जान पाना आसान नहीं होता है। इस समय भी अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित बातों को गुप्त रखेंगे। किसी गुप्त योजना पर काम करके शत्रु को परास्त करने की कोशिश करेंगे। अचानक धन प्राप्ति का योग बनता है।

धनु

धनु राशि के जातक जो सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय मान सम्मान की वृद्धि तथा पद प्राप्ति का है। उनके कामों को सराहा जाएगा। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनती है। जिसे निवेश करने में कामयाब रहेंगे। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।

मकर

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। अपने किसी मित्र या पुराने सहायक से सलाह अवश्य लें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।

कुंभ

आज का दिन उन लोगों के लिए काफी अच्छा हो सकता है, जो अपने लिए किसी योजना पर काम कर रहे हैं। आपके पास कुछ अच्छे आइडिया हो सकते हैं, जो बिजनेस या करियर में आपको एक नई पहचान दिला सकते हैं। कुछ मामलों में आपको पुरस्कार या कोई ऐसा रिवार्ड मिल सकता है जो आपके दिन को यादगार बना देगा। आपका पॉजिटिव एटिट्यूड आपको काफी आगे ले जाएगा। परिणाम सकारात्मक और मनचाहे हो सकते हैं। आज आपका कुछ समय खरीदारी में बीत सकता है।

मीन

आज का दिन आपके लिए शुभ है, खासकर उन लोगों के लिए जो किसी के वादों या आश्वासनों के पूरा होने के इंतजार में हैं। आप उन लोगों से अपनी बातें स्पष्ट रूप से कर पाएंगे जो आपके भविष्य और फैसलों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित कर सकते हैं। आप आप कुछ लोगों को उनके पुराने वादे याद दिला सकते हैं। आज आपको पुराने आश्वासनों से लाभ मिल सकता है। आपकी बातों को आज तवज्जो दी जाएगी।

Next Story