Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन राशी वालों के साथ करियर और धन के मामले में किस्‍मत होगी साथ, धन लाभ के हैं प्रबल योग…. जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल: आज इन राशी वालों के साथ करियर और धन के मामले में किस्‍मत होगी साथ, धन लाभ के हैं प्रबल योग…. जानिए अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 2 जुलाई 2020. शुक्र वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। केतु और गुरु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में हैं। बुध,गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। लेकिन शनि और गुरु स्‍वग्रही होकर वक्री हैं। पहले से ग्रह स्थिति थोड़ी सही हुई है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो कोई शारीरिक समस्या आपको दिक्कत दे सकती है। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर तनाव पालना आपके लिए ठीक नहीं होगा। खर्चे अधिक होंगे। इनकम कम होगी। प्रयास करने से सफलता मिलेगी। भाग्य के सहारे कुछ काम बनेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।

वृष
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कोई खास प्रॉफिट आपके हाथ लग सकता है। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में भी नतीजे अच्छे रहेंगे। ट्रांसफर के योग बनेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है, इसलिए थोड़ी सावधानी अपेक्षित है।मानसिक रूप से तनाव को अपने ऊपर हावी होने से बचाने का प्रयास करें, नहीं तो सेहत एकदम से बिगड़ सकती है। अचानक से धन हानि हो सकती है। काम के सिलसिले में आपकी योग्यता आपको फायदा देगी। परिवार का माहौल भी शानदार नतीजे प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी।

कर्क
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने प्रेम जीवन में आज आप अच्छे पलों का आनंद लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से झड़प हो सकती है। सेहत ठीक ठाक रहेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी।

सिंह
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। घरेलू खर्चों में धन अच्छा खासा जाएगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।विरोधियों से सावधान रहें और सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी से भी बिना बात उलझना आपके लिए दुखदाई रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए हादसे दिन अच्छा है लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को आज थोडा अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आपके काम की सराहना होगा। किसी टेक्नीकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला लेने की सोंचेंगे। बच्चें आज विडियो गेम खेलकर अपना समय बितायेंगे। महिलाओं का समय घर की साफ सफाई में व्यतीत होगा। आज पुरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

तुला
आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। आज कोई सहकर्मी अपने कार्यों को पूरा करने के लिए आपसे मदद लेगा। लवमेटस के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी। आज तली-भुनी चीज़े खाने से बचे। परिवार के प्रति अपने जीवनसाथी का अच्छा व्यवहार देखकर आप प्रसन्न होंगे। साथ ही उन्हें कोई गिफ्ट देने का वादा भी कर सकते है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक
आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी । जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बढ़िया रहने वाला है । लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। साथ ही आगे चलकर मेहनत का लाभ भी मिलेगा। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। बच्चें अपके काम में मदद करेंगे। विद्यार्थियों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता आपके बहुत नजदीक है।

धनु
आज आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडिया आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। आज आपको इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलेंगे। जिससे आपकी आर्थिक परेशानियों का समाधान निकलेगा। आज आपको अपने आस-पास के गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरुरत है। आज अपने अन्दर कुछ पॉजिटिव बदलाव लायेंगे। आपके अन्दर इस बदलाव को देखकर माता-पिता प्रसन्न होंगे। आज आपके इन्क्रीमेंट की खबर सुनकर परिवार के लोग खुश होंगे। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज परिश्रम के अनुरुप फल थोडा कम ही मिल पायेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज आपको अपने पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे है। इस राशि के जो लोग संगीत व कला के क्षेत्र से जुड़े है, वे आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें।

कुंभ
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रति घर के बड़ों का प्यार बना रहेगा। आज आप कोई ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज कोई भी मौका अपने हाथ से ना जाने दें। आज किसी अनजान कॉल से आपका मुड खरब होगा, लेकिन जल्द ही ठीक हो जायेगा। व्यापार की गति थोड़ी धीमी होने से चिंतित होंगे, लेकिन परेशान होने की जरुरत नहीं है समय के साथ सब अच्छा हो जायेगा।

मीन
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। जिससे दाम्पत्य जीवन में और मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। साथ ही आपके कार्यों की प्रसंसा भी होगी। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। इस राशि के वकीलों को किसी पुराने क्लाइंट से फायदा होगा।

Next Story