Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन राशियों का खुलेगा भाग्य….अच्छी खबर मिलने और आर्थिक लाभ का दिन, इन राशियों को करना होगा संघर्ष…. जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल: आज इन राशियों का खुलेगा भाग्य….अच्छी खबर मिलने और आर्थिक लाभ का दिन, इन राशियों को करना होगा संघर्ष…. जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
X
By NPG News

रायपुर 26 अगस्त 2020. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, साथ ही 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ भी इस दिन से होगा। बुध‌वार को सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो शाम 5.18 तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। बुधवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बनेंगे।

मेष
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी चिंता को खुद पर हावी ना होने दें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है लेकिन मेहनत करने से ना घबराएं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। अपने दोस्तों और जीवन साथी के साथ दिन बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान अच्छा है। सेहत मजबूत रहेगी।

वृष
आज का दिन आपके लिए आज सामान्य रहेगा। आप अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने घर में अपने प्यार के बारे में अपनी मां से कह सकते हैं। घर परिवार में खुशियां रहेंगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। आपकी सेहत में सुधार होगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। थोड़े खर्चे भी होंगे लेकिन इनकम अच्छी होने से दिन अच्छा गुजरेगा। काम के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर है इसलिए खूब मेहनत करें और अपने काम पर ध्यान दें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी के बल पर आगे बढ़ेगा। रिश्ते में आकर्षण भी बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। अपने प्रिय की आंखों में झांक कर देखें, आपको प्यार नजर आएगा।

कर्क

आज का दिन अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत हो जाएं, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।अपने विचारों से सावधान रहें। आपकी टीम के साथी आपको क्रेडिट नहीं दे सकते।लंबे समय से खोए हुए प्रेमी आपके पास वापस आएंगे। उनके साथ संबंधों में मत जाओ। ताजे फल खाएं, यह आपको स्वस्थ्य रखता है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियों और लक्ष्य वाला हो सकता है। आपको कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करें। आपको लोगों से सराहना और सहयोग मिलने के संकेत कार्ड्स पर हैं। आपके लिए आज का दिन अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने लोगों से या अपनी टीम से सम्मान मिल सकता है। साथी से संबंध बहुत मधुर रहेंगे, कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। आज आप खुद को एक बेहतरीन टीम लीडर के रूप में उभार सकते हैं। तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको लव लाइफ में कोई सरप्राइज मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।आज सिरदर्द या कान में कोई परेशानी आने के संकेत हैं। सावधानी रखें।

कन्या

आज आपको कुछ सामाजिक हितों के काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जो आपको सम्मान दिला सकता है। कुछ ऐसे काम जो आपकी इमेज को एक नया रंग दे सकते हैं, उन्हें करने की कोशिश करें। कुछ नया शुरू करने या नई जिम्मेदारी मिलने का दिन है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलेगी। आपकी सलाह लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकती है। आपको अपने इस स्वभाव के साथ ही आगे बढ़ना है। आज नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छे संकेत हैं। आपके लिए साझेदारी लाभ मिलने के संकेत हैं।आपका साथी आपके साथ अपनी भावनाएं साझा कर सकता है। अविवाहितों के लिए नए प्रस्ताव मिलने का समय है। खाने-पीने के मामलों में थोड़ा संयम बरतें। पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तुला
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। भाग्य की प्रबलता के चलते इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपकी छवि भी बढ़ेगी। शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवन साथी कुछ नया करने की सोचेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है। घर में शांति रहेगी।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा लेकिन मानसिक तनाव में खुद को महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। आपके अधिकार बढ़ेंगे और आप पूरे अधिकार से अपने काम को पूरा करेंगे। शादीशुदा जीवन भी प्यार से भरपूर रहेगा और रोमांस के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। परिवार वालों से अपने प्रिय को मिलवा सकते हैं।

धनु
आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी जो आपकी चिंता को बढ़ाएगी लेकिन काम के सिलसिले में मेहनत से काम करना आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। भाग्य का सहारा मिलेगा। कहीं ट्रांसफर के योग बनेंगे या ट्रैवलिंग पर भी जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग तनाव का सामना कर सकते हैं।

मकर
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्चे भी साथ में बढ़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। रिश्ते में अपनेपन का एहसास होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। काम के सिलसिले में नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम पर पूरा ध्यान देंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। शादीशुदा जीवन में हल्का फुल्का तनाव रहेगा लेकिन जीवन साथी समझदारी से काम लेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुल कर जीना पसंद करेंगे। रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी।

मीन

आज आपको उन परिस्थितियों का विरोध करना होगा, जिनमें आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों से लादा जा सकता हो। आप काम के दबाव से परेशान रह सकते हैं। करियर के मामलों में इस बात का विशेष रुप से ध्यान रखें। नकारात्मक लोगों और चीजों से दूर रहें। आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए गुस्से में कोई बात ना कहें, ना ही किसी प्रकार का निर्णय लें।आज कुछ नई संभावनाएं नजर आएंगी। आपको अतिउत्साह से बचना होगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी नए रिश्ते की आहट होने के संकेत हैं। सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको कुछ नकारात्मक सोच थोड़ा शिथिल और चिड़चिड़ा बना सकती है।

Next Story