Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन राशि वालों की चिंता होगी दूर, इन राशि की महिलाओं के लिए होगा अच्छा दिन.. पढ़ें बुधवार का राशिफल….

राशिफल: आज इन राशि वालों की चिंता होगी दूर, इन राशि की महिलाओं के लिए होगा अच्छा दिन.. पढ़ें बुधवार का राशिफल….
X
By NPG News

रायपुर 4 नवम्बर 2020. आइए जानते हैं आज आपके सितारे क्या कहते हैं. आज कार्तिक कृष्ण पक्ष, दिन-बुधवार को आपका राशिफल कैसा रहेगा।

मेष
मेष राशि के जातकों का मशीनरी में निवेश का प्लान बन सकता है। खर्चों को मैनेज करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। सही मैनेजमेंट के द्वारा आप कामयाब भी होंगे। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। उम्मीद से कम लाभ होगा। सेहत से जुड़े खर्चे भी सामने आ सकते हैं।

वृषभ
वृष राशि के जातक भ्रमित रहेंगे। निर्णय करना मुश्किल होगा। व्यापार व्यवसाय की दृष्टि से लाभदायक दिन है। विदेश से संपर्क मुनाफा दिलाने वाले सिद्ध होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है। आवेश में अनर्गल बातें बोलने से बचें। सामाजिक स्तर बढ़ाने के लिए दिखावे पर धन खर्च करेंगे। धन के पीछे भागने के बजाय परिवार पर ध्यान देना बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से खुश होंगे और मजबूत बनेंगे। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए शॉपिंग करेंगे और उनसे मिलने के लिए प्रयास करेंगे।

मिथुन
दिन भागदौड़ से भरा हुआ रहेगा और आपके खर्चे बढ़े हुए होंगे। फिर भी कल के मुकाबले कुछ कमी आएगी। इनकम में बढ़ोतरी होने से संतोष रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। फिर भी जीवन साथी आप को समझने का प्रयास करेगा। व्यापार में अच्छी सफलता हाथ लगेगी। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया है। रोमांस का अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में अधिक मेहनत से ही काम बनने की संभावना होगी। आज किसी दोस्त से मन की बात करेंगे।

कर्क
आज कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आय के नए साधन मिल सकते हैं। व्यापार भी उन्नति करेगा। काम के सिलसिले में आपको अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखना पड़ेगा। विरोधियों से जीतेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके फायदे में रहेंगे। खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि देगा और आपको खुश रखेगा। आज जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

सिंह
आज का दिनमान आपको अन्य लोगों से आगे रखेगा और आप का मनोबल ऊंचा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, इससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार आपको धन प्रदान करेगा, लेकिन आपके बिजनेस पार्टनर से कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। किसी भी बात को ज्यादा ना खींचें।परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा आएगा।

कन्या
आज मन में कुछ बातों को लेकर राहत की सांस होगी। परिवार में कई लोगों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर क्लेश की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। प्रॉपर्टी के विवाद में ना पड़ें। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत ही आपके काम आएगी और आज मेहनत करने का दिन है। दांपत्य जीवन बिता रहे लोग जीवनसाथी को खुश करने के लिए उनकी पसंद की कोई डिश बना सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी दिन सामान्य कहा जा सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, आप बीमार पड़ सकते हैं। अपने खान-पान पर ध्यान दें।

तुला
आज का दिन अध्यात्मकता की तरफ रहेगा। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते है। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आज किसी करीबी दोस्त से टकरा सकते हो। जिसे लेकर आप घर आओगे। घर में संतान के रुप में लक्ष्मी के आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आज आपके मन में बिजनेस को लेकर मन में नए – नए विचार उत्पन्न होंगे। जिवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

वृश्चिक
आज का दिन सारी मनोकामना पूरी हो सकती है। करोबारियों को आज धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए कहीं घूमने जा सकते है। आपके बिजनेस में आपके बच्चें आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। लवमेट को आज रिंग गिफ्ट कर सकते हो। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। राजनीतिक कार्यों की तरफ रुझान वालों को आज किसी पार्टी से ऑफर मिल सकता है। स्वासथ के मामले में तंदरुसत बने रहेंगें।

धनु
आज आपका दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आज आपको नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते है। किसी अजनबी की वजह से आज आपका मूड खराब हो सकता। जिसकी वजह से आज आप तनावग्रस्त महसूस करेंगे। कारोबार में आज आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप नए वाहन को खरीदना चाहतें है तो आज के दिन आपके लिए शुभ है। बिजनेस के सिलसिले में आपकी विदेश की यात्रा हो सकती है।

मकर
लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आज आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेगें। आज आपको किसी अपनो से खुशखबरी मिल सकती है। आज पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज आपका रूझान बना रहेगा। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आज आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कुंभ
आज का दिन उमंग भरी रहेगी। आज आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे साथ ही साथ खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। आज नए व्यापार में कदम बढ़ाना आपको उन्नति की ओर ले जाएगा। दोस्तों के साथ मन – मुटाव होने के चांस हो सकता है। किसी अच्छे काम के लेकर समाज में आपका मान – सम्मान बढ़ सकता है। परिवार के साथ घर पर ही अच्छे डिनर का प्लान बनेगा। लवमेट के साथ आप डेट पर जा सकते है।

मीन
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आज आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। इस राशि के लोग आज प्यार के मामले में निगेटिविटि फील करेंगे। कोई बाहरी आज आपके विवाहित जीवन में जहर घोलने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आपकी समझदारी आपको इन मुसीबतों से दूर रखेंगी। इसके विपरीत जरूरतमंद चीजें आपकों फायदे भी दिला सकती है। बच्चों के साथ पार्क में जा सकते हो।

Next Story