Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन राशियों को भाग्य का साथ और धन लाभ होने के संकेत, जानिए आपकी क‍िस्‍मत क्‍या कहती है?

राशिफल: आज इन राशियों को भाग्य का साथ और धन लाभ होने के संकेत, जानिए आपकी क‍िस्‍मत क्‍या कहती है?
X
By NPG News

रायपुर 18 नवंबर 2020. आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष:
मेष राशि के जातकों को मशीनरी से संबंधित काम, उत्पादन से जुड़े हुए धंधे या लोहे से संबंधित कामकाज में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। प्रैक्टिकल सोच के साथ लिए गए निर्णय सफलता दिलाने में सहायक होंगे। जिससे आपके उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। धन के मामले में स्वार्थी होने से बचें।

वृषभ:
वृष राशि के जातक पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। अपनी अधिकारिक शक्ति का प्रयोग करके दूसरों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। वाणी में कटुता ना आए इस बात का ध्यान रखें। रुपयों-पैसों के मामले में बहुत अच्छा दिन है। किसी पुरानी इच्छा की पूर्ति भी आज संभव है।

मिथुन
आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज कुछ अच्छे असाइनमेंट हाथ में आ सकते हैं और यदि इन पर सही से काम करेंगे, तो आपको बहुत फायदा होगा, लेकिन बिजनेस पार्टनर से तनातनी भी हो सकती हैं, इसलिए बेहद सोच समझकर किसी काम में हाथ डालें। यदि नौकरी पेशा है, तो दिनमान अनुकूल रहेगा और आपके विरोधी शांत रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपकी जीत होगी। प्रेम संबंध बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन सेहत सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी से संतुष्ट नजर आएंगे।

कर्क
आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है। पेट संबंधित परेशानी हो सकती है। गैस की शिकायत भी परेशान कर सकती है। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कुछ बेवजह के खर्चे भी सिर आ सकते हैं। लंबे लिंग के योग बन सकते हैं। इससे आपका खर्चा बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अनुकूलता से भरा रहेगा और जीवन साथी के साथ गलतफहमी को दूर करने का आज अच्छा दिन है। आपसी बातचीत करें। आपको अच्छा महसूस होगा। परिवार के लोग भी पूरी तरह से सहयोग करेंगे। किसी बात को लेकर परिवार के बुजुर्ग आप से नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुशनुमा महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा है।

सिंह
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप संतान की प्रगति से संतुष्ट नजर आएंगे, लेकिन उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। शादीशुदा जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवन साथी पूरी तरह से आपके साथ नजर आएंगे, जिससे आपको स्वयं पर गर्व होगा। यदि आप किसी प्रेम संबंध में है, तो आज का दिन थोड़ा कमजोर है। आप उनको खुश करने की कोशिश करेंगे और बदले में आप से नाराज हो सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। काम के लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार का असर आपके काम को बढ़िया बनाएगा।

कन्या
आज का दिनमान अनुकूल है। पारिवारिक जीवन से संतुष्टि मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं हटेंगे। घरेलू काम भी कुछ कर सकते हैं, लेकिन इसी काम में ज्यादा व्यस्त रहने के कारण ऑफिस का काम पिछड़ सकता है। अपने विरोधियों से निश्चिंत रहें, लेकिन साथ काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी प्यार से भरी भाषा बोलेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय के लिए कुछ खास करेंगे, जिससे आपकी लव लाइफ में नई ऊर्जा आ जाएगी।

तुला
आज आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है| आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं साथ ही किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सपोर्ट भी मिल सकता है। आज खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। इसमें आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा| किसी के साथ कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है।कारोबार में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
आज आपको अपने करियर में बदलाव लाने के लिए कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं| इस राशि के जातको को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिले सकती है| आज आपको किसी से उपहार भी मिल सकता है| सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। आज आपके सारे रूके हुए जरूरी काम पूरा हो जायेग। सफलता आपके कदम ,चूमेगी, बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। शाम का समय परिवार वालो के साथ बितेगा, आज साथ बैठकर किसी जरूरी विष्य पर बात भी हो सकती है।

धनु
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। लेकिन आज काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। आज आपको वाहन चलाते समय थोडी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबारी की व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह जरूर ले, ऐसा करने से आपको आज काफी फायदा हो सकता है। आज ऑफिस में काम बिना किसी टेंशन के पूरा हो जायेगा। पारिवारिक जीवन कि सारी परेशानिया दूर होंगी।

मकर
आज आपका दिन बेहद ही शूभ रहेगा। आज आपके कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होता नजर आयेगा| आज दोस्तों के साथ बिगडें हुए रिशतो में भी सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है| आगर आज आपके मन में कोई बात दबी हुई हो तो उसे खुलकर सामने लाए। ऐसा करने से अपका मन शांत होगा और आपकी परेशानिययो का हल भी निकल सकता है। लेकिन आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा| साथ ही आपको तली-भुनी चीजें खाने से भी आपको बचना चाहिए।

कुंभ
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। या आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान भी बना सकते हैं| आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आज आप यात्रा पर भी जा सकते है। लेकिन आज अपने साथ साथ समान और अपने पर्स का भी ध्यन जरूर रखे ,आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

मीन
आज अपको शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है| आप अपने कॉन्फिडेंस को जरा भी कम होने ना दे ऐसा करने से आपके लगभग हर काम सफल होंगे। साथ ही आज आपका भाग्य भी आपका साथ देगा और कुछ अच्छे मौको के अवसर भी आपको मिल सकते है| कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी भी आपकी खुशियों को दोगुना कर सकता है| आर्थिक पक्ष भी आज मजबूत रहेगा।

Next Story