Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है… इन्हें रहना होगा सतर्क, जानिए अन्य का हाल

राशिफल: आज इन राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है… इन्हें रहना होगा सतर्क, जानिए अन्य का हाल
X
By NPG News

रायपुर 13 नवंबर 2020. शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी व चतुर्दशी तिथि का योग बन रहा है। इस दिन सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शुक्रवार को चित्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह लगभग 10.57 पर चंद्रमा राशि बदलकर कन्या से तुला में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही बुध ग्रह स्थित है। चंद्रमा और बुध की युति का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष
आज का दिन आपको खुशी देगा और आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ आपको अपनी इनकम में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी, जिससे आप खुश होंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशी भरे पलों की सौगात मिलेगी और आपके माता-पिता का सहयोग आपको अपने जीवन में मिलेगा, जिससे व्यापार भी गति प्राप्त करेगा। प्रेम जीवन में आपको कुछ समस्याएं आएंगी और आप अपने काम के चलते अपने प्रिय से मिलने में असमर्थ रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना आवश्यक होगा। परिवार का वातावरण आपके लिए सपोर्टिव रहेगा और घर में खुशियां आएंगी।

वृष
यदि मानसिक तनाव को छोड़ दें, तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज त्यौहार के सिलसिले में काफी खरीदारी करेंगे, जिससे आपके कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे। इनकम में कमी देखी जा सकेगी, जिसकी वजह से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। सुदूर यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहने से मन उतना खुश नहीं होगा। पारिवारिक जीवन से आप संतुष्ट होगे और संतान से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए आपका आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन में भी सुख की अनुभूति होगी। काम के क्षेत्र में आपको किसी पर निर्भर होने से बचना चाहिए। यह आपको नुकसान दे सकता है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए कुछ नई उम्मीद लेकर आएगा। आप अपने प्रिय संग बेहतर पलों का आनंद उठाएंगे। कोशिश करेंगे कि उनके साथ आप आज सारा दिन बताएं क्योंकि आपको नई ऊर्जा मिलेगी और जीवन जीने के लिए एक नया नजरिया मिलेगा। सुख भरा दिन व्यतीत होगा, लेकिन खर्चा काफी रहेंगे, जिसका बोझ आपकी जेब पर जरूर पड़ेगा, जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और पारिवारिक जीवन में समय बीतेगा। आपको आपके काम के सिलसिले में अच्छी कार्य कुशलता से लाभ होगा और आपके बॉस आपसे खुश होंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपने परिवार वालों से प्यार मिलेगा। इसका असर आप के काम पर पड़ेगा और आप पूरे जोशो खरोश से अपना काम निपटा आएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। सुखों को भोगने की इच्छा आपको अधिक खर्च करवाएगी। यात्रा पर जाने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में दिन बेहतर रहेगा और जीवन साथी अपनी लंबे समय से सोची हुई बातें आपसे करेगा, जिससे आपके बीच कुछ समस्या पैदा हो सकती है, लेकिन ध्यान से सुन कर उनकी बात को समझना दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाएगा।

सिंह
दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। खुशियों की बारीश कभी भी हो सकती है। हो सकता है शाम तक कोई शुभ समाचार मिले जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। सोसाइटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आन-जाना लगा रहेगा। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस राशि की आविवाहित महिलाओं को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स लाल रंग की शर्ट पहने तो करियर में साकारात्मक बदलाव आएगा।

कन्या
आपका मन रचनात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। हो सकता है किसी रचना की शुरुआत भी कर दें। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स अपने समय का सदुपयोग करें। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को आज सीनियर्स की मदद से पूरा कर लीजिए वरना प्रोफेशर से आपको डांट पड़ सकती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के राजनीतिक क्षेत्र से जूड़े लोगों को सोसाइटी में आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है।

तुला
आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते है। साथ ही अपने किसी नजदीकी दोस्त के घर उससे मिलने जा सकते है। दोस्त से बात शेयर करके आपका मन हल्का होगा। इस राशि के जो लोग आर्किटेक क्षेत्र से जूड़े है। उनके काम की तारीफ होगी। साथ ही प्रमोशन भी होने के चांस है। मन प्रसन्न होगा। इस राशि के व्यवसाय करने वालों को दो गुना धनलाभ होने की संभावना है। लवमेट अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक
दिन आपका बेहतरीन रहेगा। रास्ते में जाते वक्त आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके बिजनेस में निवेश कर सकता है। जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। इस राशि के जो स्टूडेंट्स लॉ की तैयारी कर रहे है। उन्हें किसी लॉ फार्म में जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। अगर आप नई गाड़ी खरीदना चाहते है तो आज का दिन शुभ है। आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी।

धनु
दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो खरीद सकते हैं। इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा।

मकर
अपने करियर के पथ को बदलने की सोच रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि आप इसके लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं। क्योंकि आपके फैसले पर ही आपका करियर टिका हुआ है। इस राशि के जो लोग अपने व्यावसायिक क्षेत्र को बदलना चाहते है वो अपने निर्णय लेने से पहले अपने बड़ो की राय जरुर लें। कुछ मार्गदर्शन मिलेगा। और उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। साथ ही आप दूसरों की बातों को समझने की पूरी कोशिश करेंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आप अपने विचारों को उन लोगों के सामने ही रखें जो आपके विचारों की कद्र करते है।

कुम्भ
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य स्थापित न होने के कारण आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते है। अपने तनाव को कम करने के लिए कुछ किताबें पढ़ सकते है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऐसा करने से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे और चीजें अपने आप आपके पास आने लगेंगी। बेरोजगार बैठे लोगों को नौकरी मिलने का योग बन रहा है।

मीन
आपका दिन खास रहेगा। करियर के बारे में सोचने के लिए समय अच्छा है कि आप खुद के जीवन में कितनी दूर और कितने उच्चे स्तर तक जा सकते है। इस राशि के कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। विवाहित जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है। साथ ही परिवार के साथ एक मजेदार शाम बिता सकते है।

Next Story