Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज ये राशि वाले रहे सतर्क….नौकरी और व्‍यापार के मामले में इन राशियों को मिलेगा फायदा, जानिए बाकियों का हाल

राशिफल: आज ये राशि वाले रहे सतर्क….नौकरी और व्‍यापार के मामले में इन राशियों को मिलेगा फायदा, जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 11 नवंबर 2020. आइए जानते हैं आज आपके सितारे क्या कहते हैं. आज कार्तिक कृष्ण और दिन बुधवार को आपका राशिफल कैसा रहेगा।

मेषमेष राशि के जातक कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाने की सोच सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संतुलित और व्यवस्थित बनाने से सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। फालतू की चीजों में समय लगाएंगे तो लक्ष्य को पाना मुश्किल होगा। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। कमाई की अपेक्षा खर्चे अधिक रहेंगे।

वृषभवृष राशि के जातक आज बहुत महत्वाकांक्षी रहेंगे। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठोर मेहनत भी करेंगे। परंतु कामकाज का तनाव अपने ऊपर हावी ना होने दें। यह सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अनुकूल है। कमाए हुए धन को निवेश करना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। काम पर ध्यान देना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन आपको यह करना ही होगा।

मिथुन
आज आपका पूरा जोर पारिवारिक और घरेलू जिम्मेदारियों पर रहेगा। परिवार में अधिक समय बिताएंगे और घर की जरूरतों को समझेगे और उन पर खर्च करेंगे। घरेलू खर्चे बढने से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपका दिन काफी मजबूत रहेगा और आपके पक्ष में स्थितियां बनेंगी। व्यापार के मामले में आप का दिन सामान्य रहने वाला है। हालांकि जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हे आज काफी परिश्रम करना पड़ेगा। आपके मन में अलग और अच्छे विचार आएंगे तथा आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

कर्क
आज आप ट्रेवलिंग पर हो सकते हैं और इससे आपको सफलता प्राप्त होगी। घर के छोटे लोगों का सहयोग आपके व्यापार में आपको मिलेगा और आपका व्यापार गति पकड़ेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी, जिस पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को आज अपनी बात मजबूती से रखनी होगी। तभी उनका प्रिय उनकी बातों को समझ पाएगा। भाग्य के सहारे काम को छोड़ना सही नहीं होगा। वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

सिंह
आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। एसके लिए आपको काफी मेहनत भी करनी पड़ी है इसलिए आप इसके सच्चे हकदार हैं। इनकम बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग थोड़ा कमजोर हो सकते है, लेकिन जो लोग शादीशुदा जीवन में उनके लिए दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो थोड़ा तनाव दिखाई देता है, लेकिन कोई भी गंभीर समस्या नहीं है, इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में आप आज ज्यादा बिजी रहेंगे।

कन्या
अगर आप नौकरी कर रहें तो आपका ट्रांसफर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में थोड़ी प्रॉब्लम होगी। पारिवारिक कामों में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी।

तुला
दिन बेहतरीन रहने वाला है। खुशियों की बारिश कभी भी हो सकती है। हो सकता है शाम तक कोई शुभ समाचार मिले। रिश्तेदारों का घर पर आन-जाना लगा रहेगा। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स आज लाल रंग की शर्ट पहने तो करियर में साकारात्मक बदलाव आएगा। लवमेट के लिए दिन ठीक रहेगा। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।

वृश्चिक
किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपका कॉन्फीडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। नये काम को शुरू करें तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। इस राशि के ट्रैवेल्स एजेंसी वाले लोगों का दिन बढ़िया है। अचानक से कहीं धनलाभ हो सकता है। रास्ते में किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। जिस लेकर आप घर पर जा सकते हैं। विवाहित जीवनसाथी से बहस करने से बचें। मीठी भाषा का प्रयोग करें।

धनु
दिन सामान्य रहेगा। घर के काम में आपकी दिलचस्पी बढ़ जायेगी। जिसकी वजह से आपको प्रसन्नता होगी। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्‍छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। साथ ही बच्चों के साथ पिकनिक मनाने किसी अच्छी जगह जा सकते है। दुश्मन आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। इस राशि के जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जूड़े है उनके काम की तारीफ हो सकती है। करियर में एक नया मोड़ आ सकता है।

मकर
दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। अचानक रिश्तेदार के आने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। इस राशि के लवमेट शॉपिंग के लिए मॉल जा सकते है। शॉपिंग करते समय डिस्काउंट मिलने की संभावना बन रही है। बच्चों के करियर के लिए आप उनके गुरु से परामर्श ले सकते है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुम्भ
आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस भी काम को आप करना चाहेंगे वो निश्चित ही पूरा होगा। आप अपने ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आज आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है। आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है। इस राशि वाले लोगों को परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। इस राशि वाले छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आपका पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान केन्द्रित रहेगा, अगर आप किसी फार्म को भरने की सोच रहे है तो तुरन्त भर दें। आपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

मीन
आपका दिन ठीक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव में रहने वाले है। आप अपने कामों में अपने किसी मित्रों का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। कुछ अच्छे ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। सामूहिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। आपका तनाव कम होगा।

Next Story