Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फायदा, मिल सकती है गुड न्यूज… जानें कैसा रहेगा आपके लिए 1 जुलाई का दिन

राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फायदा, मिल सकती है गुड न्यूज… जानें कैसा रहेगा आपके लिए 1 जुलाई का दिन
X
By NPG News

रायपुर 1 जुलाई 2020. आज बुध‌वार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे देवशयनी एकादशी कहते हैं। इस दिन विशाखा नक्षत्र रहेगा। बुधवार को विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बन रहा है। बुधवार की रात को लगभग 8.50 पर चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

मेष

आज मन में असंतोष और नकारात्मक विचारों के कारण परेशानी हो सकती है। इसका सबसे अच्छा उपाय है क्रियाशीलता। जिस चीज़ में मन लगता हो, उससे अपना दिन शुरू करें। रचनात्मक विचारों को वास्तविकता में ढालने का प्रयास करें, इससे कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और निजी जीवन में भी संतुष्टि रहेगी। यात्रा का अवसर मिल सकता है। आज किसी भी काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।

वृष

आज के दिन आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते है। काम में मन नहीं लगेगा और आप खुद को थोड़ा हतोत्साहित भी महसूस कर सकते हैं। आप में ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थायी नहीं है। लोगों और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें।

मिथुन

आज का दिन मन में दुविधाएं बनी रह सकती हैं। किसी निर्णय को लेकर परेशान न हों, उसके बारे में पूरी जानकारी मिलने तक का इंतज़ार करें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें।

कर्क

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं, नहीं तो बाद में उसमे बहुत फेरबदल करने पड़ सकते हैं। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें न ही उसके कारण अपने अहं को बढ़ने दें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे न केवल आपके रिश्तों पर असर पड़ेगा बल्कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। आज मन और मस्तिष्क में एक नई ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगाएं तो सफलता मिलेगी। आज अपना काम समय से करें, आज किसी प्रकार से भी टाल मटोल न करें नहीं तो यह आपको भारी पड़ सकता है। आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यसाय में अच्छा दिन रहेगा। किन्तु सावधानी बरतनी पड़ेगी नहीं तो आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

कन्या

आज आपको अनजान लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। ज्यादा लाभ या अन्य किसी लालच के चक्कर में आप अपना नुकसान करा सकते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें। अपना काम में फोकस बनाए रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

तुला

आज का दिन आपके लिए नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलने और सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ने का है। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और शुभफल फलदायक भी साबित हो सकता है। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें।

वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से खुश रहेंगे। अपने आसपास के लोगों को खुशी देंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रोमांस बढ़ेगा। प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। काम के सिलसिले में आज का दिनमान कमजोर है इसलिए ध्यान से काम करें। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

धनु
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता बढ़ सकती हैं। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी दिखाएंगे।

मकर
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्चों में थोड़ी कमी आएगी और इनकम जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी। आप सेहत में आनंद अनुभव करेंगे। धार्मिक कामों पर खर्च करेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक दिन रहेगा। काम के सिलसिले में भी आज आप अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे लेकिन नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है।

कुंभ
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम को एंजॉय करेंगे। काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम बढ़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करनी चाहिए जिससे आपका दिन अच्छा रहे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहने से कामों में सफलता मिलेगी। कम मेहनत में ही काम बन जायेंगे। इनकम बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

Next Story