Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन इन राशि वालों को मिलेगा मुनाफा, होगा खुशियों का आगमन, वहीं इस राशि के रुके काम होंगे पूरे

राशिफल: आज इन इन राशि वालों को मिलेगा मुनाफा, होगा खुशियों का आगमन, वहीं इस राशि के रुके काम होंगे पूरे
X
By NPG News

रायपुर 20 दिसंबर 2020. चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष
आज का दिन आपको आगे बढ़ाने वाला होगा और आपका कॉन्फिडेंस बहुत मजबूत होगा, जिसकी वजह से अपने कई कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत और सही तरीके से किये जाने वाले काम से लाभ होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। घर में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी के लिए कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय को अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा और उनसे नजदीकी बढ़ेगी।

वृष
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा आपको अपने निजी जीवन और पेशेवर जीवन में तालमेल बिठाना पड़ेगा। इससे आपको एक राहत महसूस होगी। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप कहीं शहर से बाहर अथवा देश से बाहर जाने का विचार बनाएंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय इनकम बढ़ाने का कोई तरीका आपको बता सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी की वैल्यू बढ़ेगी और उनको बहुत मान देंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।

मिथुन
आज का दिन अनुकूलता लेकर आएगा और आप किसी बात पर बहुत सोच विचार करेंगे। आपको पता लगेगा कि आपने अब तक क्या खोया है और क्या पाया है। इससे जीवन को सही तरीके से देख कर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। व्यापार में नुकसान होने की संभावना बन रही है। इस ओर थोड़ा ध्यान दें। नौकरी करने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन वह भी अपने काम को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट नहीं रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपको अच्छा धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन में ताजमहल बढ़िया होगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए मजबूत है। आप जिन परेशानियों से चिंतित थे, आज उनका कोई इलाज आपको मिल जाएगा। आपका व्यापार मजबूत रहेगा और कोई नया आईडिया आप अपने व्यापार में लगाएंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी और उससे आप सुख संसाधनों पर भी खर्च करेंगे। मनोरंजन में वक्त बिताएंगे। प्रेम जीवन में बढ़िया समय रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज खुशनुमा रहेगा।

सिंह राशि
आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग रहेगा। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होगी। आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिल सकता है। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते है आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। साथी पर भरोसा बनाये रखने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या राशि
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे , अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी- मोटी स्वास्थ्य सम्बधि समस्यायों सें झुटकारा पा सकते है। आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। करियर में और आगे बढ़ने के लिए बड़े भाई का सहयोग मिलेग। माता घुटनों के दर्द से परेशान हो सकती हैं।

तुला राशि
आपका दिन मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मान मिल सकता है और लोग आपसे प्रेरणा लेंगें। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। रोजाना सुबह वॉक करें बढ़ते वजन की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आपके पूराने रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा कर सकते है। आप किसी नए काम की शुरुआत चाहते है, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले ले। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों में बढ़ रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्तें में मधुरता आयेगी। करोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

धनु राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को कुछ उपहार दें सकते है, इससे रिश्तों में और मजबूती आयेंगी। माता पिता के सहयोग से अपकी, तरक्की के मार्ग खुलेगें। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग करने से लोगों में आपके प्रति मान समान बढ़ेगा और वह आपसे प्रेरणा भी लेगें।

मकर राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। बड़ा धन लाभ होने के भी योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष भी पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। मन से की गए परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। बच्चे पिता के साथ पार्क घूमने जाएंगे।

कुंभ राशि
आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के नये रास्ते मिलेगे। आय के स्त्रोत बढ़ेगे। इससे आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जायेगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आयेंगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

मीन राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उसपर विचार कर ले तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला अपने पक्ष में आयेंगा। परिवार वालों के सहयोग से आज रुके हुए कार्य पूरा करनें में सफल होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार है, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आ सकता है कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेंगी।

Next Story