Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन चार राशियों की पलटेगी किस्मत, होगी खूब तरक्की…. जानिए बाकियों का हाल

राशिफल: आज इन चार राशियों की पलटेगी किस्मत, होगी खूब तरक्की…. जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 18 फरवरी 2021. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बिजनेस के लिए कोई यात्रा करनी पड़े, तो जरूर करें क्योंकि यह लाभदायक रहेगी। आज का दिन पारिवारिक रिश्तो में ताजगी के लिए होगा और जीवन साथी से भी सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में सकारात्मक परिणामों से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपकी आय भी आज बढती दिख रही है। आज अतिथि आगमन पर अच्छा खर्च हो सकता है और आपकी योजनाओं की पूर्ति भी अवश्य होगी। यदि आप किसी वसूली पर जा रहे हैं, तो आज वहां जाना सार्थक होगा, लेकिन आज किसी से कोई भी वादा ना करें।

वृष राशिफल
आज आप अपनी पारिवारिक जीवन में घर गृहस्ती के उपयोग के लिए कोई वस्तु खरीद सकते हैं और अपने दांपत्य जीवन में भी सरसता रास्ता बनाए रखेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके कंधों पर अतिरिक्त कार्य का भार आ सकता है और कोई नया काम आप को सौंपा जा सकता है, जिसे आपको पूरी जिम्मेदारी से करना होगा, लेकिन किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा थोड़ी सी भी अनबन आपको कानूनी पक्ष तक ले जा सकती हैं। हालांकि आज आपको अपनी कार्यकुशलता दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा और आप अपने शत्रु पर भी विजय प्राप्त करेंगे। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ गेट टुगेदर कर सकते हैं।

मिथुन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगा रहेगा। बिजनेस संबंधी किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। आपको किसी भी चीज़ का ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए, आपका बीपी हाई हो सकता है। आप किसी रिलेटिव के साथ मिलकर नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको घर के लोगो से राय जरूर लेनी चाहिए। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास बनी रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि
आज आपके दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी। साथ ही रिश्तों में मधुरता आयेगी, लेकिन बिजनेस की किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। किसी काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपका काम पूरा होने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। आज आपको उधार के लेन-देन से बचना चाहिए। कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। साथ ही रेग्युलर एक्सरसाइज पर आपको ध्यान देना चाहिए।

सिंह राशि
आज आपका दिन हर्षो-उल्लास से भरा रहने वाला है। आपको अपनों से खूब सारा प्यार मिलेगा। आप अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। आपके प्रयास सफल जरूर होंगे। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा होगा। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप कोई पेंटिंग कोर्स कर रहे हैं, तो आज आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। आपकी सभी कोशिशें सफल होंगी।

कन्या राशि
आज बहुत से मामलों में दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। परिवार में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में अचानक हुआ धन लाभ घर की स्थिति को संतुलित कर देगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको पिता से कोई बड़ा उपहार मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। आपको धन लाभ होगा।

तुला राशि
आज आप अपने काम पर ध्यान देने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों हर काम मन लगाकर करने से आपको फायदा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपनी बात कहने के साथ ही दूसरे की बात भी ध्यान से सुन लेनी चाहिए। इससे आपको ही फायदा होगा। परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिये भी आपको थोड़ी शांति बनाये रखनी चाहिए। घर में शांति बनी रहेगी। पिता से आपको कोई राय मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे, जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा होग। साथ ही होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को जॉब के लिये कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके करियर को एक नई दिशा देगी। रोजगार के अवसर प्राप्त। कारोबार में बरकत होगी।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिये कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ जरुरी काम थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेंगे। आप लवमेट को कोई उपहार दें इससे आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। साथ ही पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा लेंगे। जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा । कारोबार में बरकत होगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मकर राशि
आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है। बिजनेस में अच्छी प्रगति के योग हैं। जीवनसाथी से भी मदद मिलती रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे आप अपने काम बहुत अच्छे से कर पायेंगे। आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी। पैसों से जुड़े किसी मामले को सुलझाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपकी कुछ नए-पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होगी। आप उनके साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। सभी तरह के भय से मुकती मिलेगी ।

कुंभ राशि
आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। सगे-संबंधियों से घर के काम में आपको सपोर्ट मिलेगा। आपका कोई जरुरी काम तुरंत पूरा हो जायेगा। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे इसमे आपको अपने बड़े भाई –बहन का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

आज कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन किसी भी बात को बोलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। आप कहना कुछ चाहेंगे, लेकिन कह कुछ और देंगे। इससे आपके आसपास के लोगों को कोई गलतफ़हमी भी हो सकती है। आप परिवार के किसी काम से बाहर जाना पढेगा। छोटे उद्यमियों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपने काम को बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी

Next Story