Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज मालामाल होंगे ये चार राशि के लोग, मेष सहित ये राशि के जातक रहें सतर्क

राशिफल: आज मालामाल होंगे ये चार राशि के लोग, मेष सहित ये राशि के जातक रहें सतर्क
X
By NPG News

रायपुर 20 फरवरी 2021. हिन्दू पंचांग के अनुसार फ़रवरी 20, 2021, शनिवार माघ माह के शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि है | राशि से जाने February 20 का शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त और राहुकाल |

मेष
आज का दिन विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए अवसर लेकर आयेगा। अगर आप किसी व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेने के बारे में आप सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। आपको आज आपने परिवार में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है और पिताजी का सहयोग और आशीर्वाद उसमें आपको भरपूर मिलेगा। जीवनसाथी आज आपका पूर्ण रूप से साथ निभाएंगे, जिससे आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज पुराने मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। यदि आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हैं, तो आपको आज शासन द्वारा भी सम्मानित किया जा सकता है।

वृष
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको भागदौड़ भी करनी होगी। आप के निर्णय लेने की क्षमता से लाभ होगा। व्यापार में आज रुके हुए कार्य हैं, तो वह आज पूरे होंगे। यदि आपको कहीं इन्वेस्टमेंट करना है, तो उसके लिए समय अनुकूल है, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा और आगे चलकर आप इसका लाभ उठा पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना बन रही है, जिसमें आपको अपनी माता जी का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन
आज आपके व्यापार में यदि कोई डील फाइनल होती है, तो वह आपके लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी, जिसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। इसके साथ साथ बड़े लोगों की मदद से आपके रुके हुए कार्य भी आज प्रगति की ओर आगे बढ़ेंगे। आपकी पारिवारिक संपत्ति का आज विकास होगा और नई परियोजना शुरू करने का आपको अवसर मिलेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो आप डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में इजाफा होगा, लेकिन सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान हो सकता है। संतान पक्ष से आज सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। शाम के समय गाने बजाने तथा संगीत की रूचि रहेगी।

कर्क

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अच्छी दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, वरना नुकसान हो सकता है। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, वरना पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।

कन्या

आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा।आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

तुला

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। कुल मिलाकर आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आज आप कुछ नया काम करने के बारे में भी सोच विचार करेंगे। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक

आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद होगा | सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। गुरु का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

धनु

आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ेंगी। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिलेगी। आज आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

मकर

आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पडेगी। किसी से बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान जरूर रखें। पारिवारिक विवादों से बचे रहें। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हे थोड़ी सावधानी बरते। आपको बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना पेट संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। |

कुंभ

आज आप अपने माता-पिता के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। वहां आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रेवल से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपको परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिलेगी, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। काम में सफलता मिलेगी।

मीन

आज काम से फुरसत मिलने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बितायेंगे। कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिलायेगी। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। मान सम्मान बढेगा।

Next Story