Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वहीं इन्हें आज रखना होगा अपना ध्यान, नहीं तो होगी परेशानी…जानिए बाकियों का हाल  

राशिफल: आज इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वहीं इन्हें आज रखना होगा अपना ध्यान, नहीं तो होगी परेशानी…जानिए बाकियों का हाल   
X
By NPG News
रायपुर 19 फरवरी 2021। शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन अचला सप्तमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। गुरुवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह लगभग 8.21 पर चंद्रमा मेष राशि के निकलकर वृष में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है। ये दोनों शत्रु ग्रह हैं। इन दोनों के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बनेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि

किसी निकट संबंधी अथवा मित्र से मनमुटाव की आशंका है। वाणी पर संय रखें और अपने काम पर ध्यान दें। दूसरे अन्य किसी के विषयों में उलझना ठीक नहीं होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में भी मुनाफे का योग है। आप अपनी स्किल्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा| आपको वहां पर अपने कुछ पुराने दोस्त भी मिलेगे| पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा,आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृषभ राशि

पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा गुजरेगा। दबदबा रहेगा और अपने काम से दूसरो को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। काम का बोझ रह सकता है। खर्चे की अधिकता रहेगी। नए शादी-शुदा लोगों के जीवन में मधुरता आयेगी। आज आपको किसी दोस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण बात पता चलेगी| दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

मिथुन राशि

आपकी सफलता से जलकर कुछ नकारात्मक अफवाह फैलाने की कोशिश कुछ लोग कर सकते हैं। सावधान रहें। संपत्ति विवाद की आशंका रहेगी। कार्यक्षेत्र के लिए दिन अच्छा है। अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

कर्क राशि

गुस्से और वाणी पर संयम रखें। बगैर किसी खास मुद्दे के कहासुनी और झगड़े में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। कार्यस्थल पर धैर्य के साथ काम का समापन करें। जल्दबाजी और दिखावे की कोशिश में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके लिए कहीं बाहर यात्रा के योग भी बन रहे हैं | सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे | आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे | ऑफिस में आपको किसी काम केलिये पुरस्कार मिलेगा| आज आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे |

सिंह राशि

आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे | अचानक नए स्रोतों सेआपको धन लाभ होगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी | जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा | जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं,उनको कोई बढ़िया ऑफर मिलेगा| घर में किसी शुभ-प्रसंग का आयोजन होगा| बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी | आज आपकी किसी प्रिय व्यक्तिसे मुलाकात होगी| रूके हुए पैसे वापस मिलेगे ।

कन्या राशि

आज आपके सभी काम सरलता से पूरे हो सकते हैं, लेकिन तभी जब आप उचित दिशा में मेहनत करें | आज आपको कुछ नये विचारों परकाम करने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा | आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए | स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग ले, सफलता जरूर मिलेगी | इससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। घर में माता के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंग, जीवन में खुशियों का आगमन होगा |

तुला राशि
आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य को प्राप्त करने मेंसहायता करेगी | आप पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से अपने काम को पूरा करेंगे।आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी कीउपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी | सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे | जीवन में सफलता मिलेगी। बाहर का खाने से बचें, पेट सबंधित परेशानी खत्म होगी।
वृश्चिक राशि

आज किसी आर्थिक योजना के लिये लिया गया फैसला आपके लिये लाभदायक होगा| आपकी हेल्थ बेहतर रहेगी | आप परिवारवालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे | कोई अनुभवी व्यक्ति आपकी काम में मदद कर सकता है। विवाहित आज कहीं बाहर जाने का प्लान बनेगा , इससे रिश्तो में मजबूती आयेंगी| मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा। अगर आप एक आर्किटेक्ट हैं, तो आपको किसी दोस्त की सहायता से आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे | कारोबार में आ रही परेशानियों का हल निकलेगा।

धनु राशि
आज कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा| लवमेट कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं | इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेंगे। लेकिन ध्यान रहे आज के दिन आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए | आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा | कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है आपको इससे बचकर रहना चाहिए | परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा , बच्चो का समय पिता के साथ बितेगा।

मकर राशि
आज आपके कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी | आप कुछ नया सोचने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। मित्रों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे अपने काम में मदद मिलेगी। जो लोग मैनेजर पोस्ट पर हैं, आज उन्हें अपने काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर आपका विवाद हो सकता है | आपको उनकी बात मान लेनी चाहिए। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी | सेहत अच्छा होगी, बस ठंड़ खाने से बचें।

कुंभ राशि
आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। किसी काम को शुरू करने से पहले अपने ईष्टदेव का आशीर्वाद लें, आपको फायदा जरूर होगा | आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जायेगी | आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे | परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी | आपका कोई खास काम माता-पिता की मदद से पूरा होगा| जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |

मीन राशि
आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा | आज किसी कलात्मक चीज़ के प्रति आपका अधिक झुकाव होगा। पूजा-पाठ में भी आपका मन लगा रहेगा | ऑफिस में आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा | जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा | कुल मिलाकर बहुत-सी चीजें आज आपके फेवर में रहेगी | आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।

Next Story