Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज लगेगा सूर्यग्रहण, ये पांच राशिवाले हो जाएं सावधान… वहीँ इन्हें होगा धन लाभ

राशिफल: आज लगेगा सूर्यग्रहण, ये पांच राशिवाले हो जाएं सावधान… वहीँ इन्हें होगा धन लाभ
X
By NPG News

रायपुर 10 जून 2021आज का राशिफल जानें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल? आज के राशिफल में | आज आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे ? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा जानिए

मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्य को सिद्ध करने के लिए आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ तो रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकार कर सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी।
वृषभ राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे और उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित कर सकेंगे। रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। कारोबार में नए निवेश के अवसर खुलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में उत्साह रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयास करें। सोच समझकर कोई निर्णय लें, तो ही बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू न करें। परिवार के साथ धर्म ध्यान में समय बिताएं। मित्रों से मुलाकात अच्छी रहेगी।
कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता कम मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। ऐसी स्थिति में पूर्ण विवेक से काम लेना होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर बहस होने के आसार रहेंगे, जिससे मानकि परेशानी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम पर पूरा ध्यान रहेगा जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। खर्चे कम होंगे, इनकम बढ़ेगी। बाहर विदेश जाकर काम करने का विचार मन में आएगा और इस दिशा में कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी समस्याओं का सामना करने में उनका साथ दें और मदद करें।

कन्या राशि
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। सेहत मजबूत होकर भाग्य प्रबल होगा जिसकी वजह से रुके हुए काम होंगे और नए कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है और इस वजह से आपके खर्चे भी एकदम से बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। किसी पे बात को लेकर इश्यू ना बनाएं।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव होगा। आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। गृहस्थ जीवन में झड़प होने की संभावना रहेगी। जीवनसाथी से सामंजस्य बना रखी का प्रयास करें और उनके लिए कोई गिफ्ट लेकर आएं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बढ़िया है। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा है। सेहत मजबूत रहेगी जिसे किसी भी काम को काटने के लिए आपका हौसला बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्यार से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अंतरंग पलों का लेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य है, इसलिए ज्यादा मेहनत करें और काम पर ध्यान दें। आज कोई नया काम आपको सौंपा जा सकता है उसे बढ़िया तरीके से करेंगे तो आगे के लिए सीखी है मजबूत होंगी।

धनु राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

मकर राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, लेकिन आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में किसी टीम मेंबर से थोड़ी बहस हो सकती है, इसलिए गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि
आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि
आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।

Next Story