Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज धन से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर, इन राशियों को मिल सकता है मुनाफा….जानें आज का राशिफल

राशिफल: आज धन से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर, इन राशियों को मिल सकता है मुनाफा….जानें आज का राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 8 अक्टूबर 2020. आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष
मेष के जातक व्यवसाय क्षेत्र में अपनी योजनाओं और नीतियों को सही रूप से लागू करने में मुश्किल महसूस करेंगे। इससे आपकी सोच नकारात्मक हो सकती है। धैर्य बनाए रखें और अपनी गलतियों से सबक सीखकर उसके अनुसार योजनाएं बनाएं। आर्थिक दृष्टिकोण से रुपए-पैसों के मामले में सामान्य दिन है। खर्च बड़े हुए रहेंगे।

वृषभ

वृष राशि के जातकों के पेशेवर कार्यों में प्रयासों का लाभ मिलेगा सफलता और लाभ दिलाने वाला दिन है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। खर्चे भी धीरे-धीरे मुनाफे में तब्दील होते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में बेवजह की जिद से आज आपको बचना चाहिए। सहयोगात्मक रवैया रखेंगे तो बदले में आपको भी दूसरों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
आज आप अंदर से खुश होंगे आपका कॉन्फिडेंस काफी हाई होगा, जिसकी वजह से अपने कामों को लेकर आप काफी सजग होंगे और एक नए जोश और जुनून के साथ कार्य क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यदि किसी सरकारी काम में हाथ डाला है, तो आज उस में जबरदस्त सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में भी लाभ के प्रबल योग बनेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज के दिन आपके गृहस्थ जीवन को मानो संजीवनी मिलेगी और आप अपने जीवन साथी के साथ आनंदित रहेंगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आपकी वाणी में मिठास झलकेगी, जो आपके प्रिय को आपका मुरीद बना देगी।

कर्क
कर्क राशि के लोग आज अच्छी इनकम का लाभ उठाएंगे। इससे मन में हर्ष की भावना होगी और आप अपने कुछ पुराने कामों को भी शुरू करने का विचार बनाएंगे। आपको अपने बड़े भाइयों से अच्छा सपोर्ट मिल सकता है, इसलिए यदि मन में कोई बात है, तो उनके सामने बताएं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की किसी बात को लेकर शक जाहिर कर सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट रहेंगे और आप अपने जीवन साथी के महत्व को स्वीकार करेंगे। आपकी जॉब में आज कुछ बदलाव होने की संभावना बन सकती है।

सिंह
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज ऑफिस का काम आसानी से निपट जायेगा। साथ ही सीनियर्स से आपको वाहवाही भी मिलेगी। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अचानक धन लाभ होने वाला है। इस राशि के म्यूजिक डायरेक्टर को अपनी विशेष कृति के लिए आज के दिन सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही नया म्यूजिक डायरेक्ट करने का अवसर भी मिल सकता है। इसके अलावा आज परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चारों तरफ खुशियाँ ही खुशियाँ बिखरेंगी। सब कुछ अच्छा ही होगा।

कन्या
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको राशि का व्यापारी वर्ग आज किसी नये व्यवसाय की शुरूआत करेगा, तो निश्चित ही काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही वकीलों के लिए भी आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण केस आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन बढ़िया है। इस राशि के लवमेट आज घर पर स्वादिष्ट डीनर करने का प्लान बनायेंगे या फिर अपने पार्टनर को कुछ अच्छा सा गिफ्ट भी देंगे। सभी काम में सफलता अवश्य मिलेगी।

तुला
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज मित्रों के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। बेहतर होगा आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। व्यापारी वर्ग आज किसी को उधार देने से बचें। हालांकि किसी नये काम की शुरुआत आपको बड़ा मुनाफा दिला सकती है। आज माता-पिता के अनुमति के बिना कोई काम न करें। इसके अलावा बेहतर होगा कि आज के दिन घर में लोहे से बनी नयी चीजों को न लाएं। बाकी इस राशि के लवमेट को आज साथी से बहुत सारा प्यार मिलेगा। घर में परिवारवालो के साथ मिलकर छोटी-सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, इससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज का दिन बिजनेसमैन के लिये भी फायदेमंद रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो सफलता मिलने के चांस नजर आ रहे हैं। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि के लोग अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। आज पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में आपके कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। लवमेट आज अपने साथी को गिफ्ट दे सकते हैं।

धनु
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज नये काम की शुरूआत आपको बड़ा फायदा दिला सकती है। व्यापार में रूका हुआ पैसा आज वापस आ सकता है। अगर आज आप जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। कर्मचारियों को आज वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। आज आपको किसी जरुरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आज नई योजना बना सकते हैं, । आज दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं,। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत अच्छी रहेगी|

मकर
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज जिस काम को पूरा करने की सोचेंगे, उसे कड़ी मेहनत से पूरा कर लेंगे। ऑफिस में आपको सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही उपहार स्वरूप नया फोन भी मिल सकता है। आज समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेन्ट्स का पढ़ाई से मन थोड़ा विचलित रहेगा। किसी नये कोर्स की शुरूआत करना चाह रहे हैं, तो पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। इसके अलावा आज मार्किट में किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। साथ ही इस राशि के लोगों को कोर्ट में लम्बित पड़े मामलों से जीत हासिल हो सकती है। लवमेट के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। दुशमन भी आज आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं, सावधान रहियेगा। हालांकि आज आपको लाभ और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आप माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। किसी पुराने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा।

मीन
आज के दिन आप अपनी मां के लिए कुछ खास करेंगे या तो हो सकता है, उनके लिए कोई गिफ्ट लेकर आएं या भले ही उनके पैर दबा कर उनकी सेवा करें। यदि आपके करियर को देखें, तो आज के दिन चाहे, आप बिजनेस करते हो या जॉब दोनों ही तरीके से बढ़िया रहेगा। आप अपनी कार्यकुशलता में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे, लेकिन आपका गुस्सा आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए उससे बचने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपके रिश्ते और आपके काम दोनों पर असर पड़ सकता है।

Next Story