Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन पांच राशि वालों की आमदनी बढ़ेगी, मिलेगा ऑनलाइन पैसा कमाने का मौका… वहीं ये लोग बहस करने से बचें

राशिफल: आज इन पांच राशि वालों की आमदनी बढ़ेगी, मिलेगा ऑनलाइन पैसा कमाने का मौका… वहीं ये लोग बहस करने से बचें
X
By NPG News

रायपुर 29 अप्रैल 2021। आज हम आपको गुरुवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए आपकी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए होगा। आज आप अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आपका लंबे समय से कोई कार्य रोका हुआ था, तो वह सायंकाल के समय पूरा हो सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आपकी नौकरी में आपका किसी अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको संभल कर काम करने की जरूरत होगी। यदि आज आपकी कोई डील फाइनल होती है, तो आपको कई बार सोचने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में वह डील आप को नुकसान पहुंचा सकती हैं। रात्रि का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती व सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। यदि बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

मिथुन राशि
बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें. उन्नति के रास्ते खुलेंगे. बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं. घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं. अपनी सोच सकारात्मक रखें. विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिलसकता है. आपका पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा. आपकी भावनाओं का सम्मान होगा. आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

कर्क राशि
तेजी से बदलते विचारों के कारण निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. मातहत साथ देंगे. बातों को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें. आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा, इससे पीछे न हटें. आर्थिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. मित्रों के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं. संतान सुख में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है क्योंकि आज आप अपने व्यापार में कुछ नया करने की सोचेंगे और उसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। यदि कोई लोन चल रहा था, तो उसे चुकाने के मामले में आज थोड़ी सफलता प्राप्त होगी। आप अपने काम धंधे को लेकर भी मन में कुछ नई-नई प्लानिंग करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त होगा, लेकिन आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। विपरीत लिंग के मित्र से आज कटुता हो सकती है, इसलिए बोलने से पहले सोच विचार कर बोलें।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। आज उन्हीं कार्य को करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हों, सायं काल से लेकर रात्रि तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्य में व्यतीत करेंगे और आपके मन को सुकून प्राप्त होगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और किसी काम के बन जाने से मन में हर्ष होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आज आप धर्म-कर्म के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

सिंह राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज नये काम की शुरूआत से आपको बड़ा फायदा होगा। इस राशि के लोगों को आज अचानक धन लाभ होगा। जिससे आप अच्छा कामों में लगायेंगे। आज कोई करीबी आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा। इससे बचने के लिए दूसरों की राय को नजर अंदाज करें।आज कानूनी कार्यवाही में ना पड़े। इस राशि के कैटरिंग से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन समान्य है, आपका रूका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। नव विवाहित आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगें, इससे रिश्तों में मजबूती आयेगी। |

कन्या राशि
आज आपको लोगों की परवाह किये बिना अपने काम पर ध्यान देंने की जरूरत है। आज के दिन कोई रिश्तेदार आपको शुभ समाचार दें सकता है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमे आपको पूरानी कंपनी का एक्सपीरिएंस काम आ सकता है। हो सकता है आज कुछ लोग आपकी तरक्की पर विरोध भी करें, लेकिन सीनियर्स के सपोर्ट से आपका प्रमोशन होना तय हैं। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा , उन्हे कुछ नया सिखने को मिलेगा।

तुला राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है, इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिये। आज आपको ऑनलाइन पैसा कमाने का मौका मिलेगा। शाम को आप दोस्तो के साथ बात करके पूराने मसले सुलझा सकते है। ऑफिस के काम मे आज आपकी अच्छी परफॉरमेंस को देखकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आज स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। अगर आप किसी नयी जमीन लेने का प्लान बना रहें है तो आज का दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी के मीवी देखने का प्लान बना सकते है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आप साहस के साथ काम करेगें तो सफलता खुद-ब-खुद चलकर आपके पास आएगी। आज दूसरों के साथ मीठा बोलने की कोशिश करें फायदा जरुर मिलेगा। बच्चो की खिलखिलाहट से घर का महौल खुशनुमा रहेगा। आज भाई- बहन के रिश्ते बेहतर होंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी , लेकिन बहार का खाना अवॉइड ही करें। डाक्टर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन कुछ नया सिखने वाला है। जल्द ही किसी अच्छे सीनीयर डॉक्टर्स के साथ काम करने के मौका मिलेगा। करोबार में बरकत होगी।

धनु राशि
आज का दिन दुख और सुख से मिला जुला रहेगा। ऑफिस के बॉस को इम्प्रेस करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता सीनियर्स आज आपसे किसी बात पर नाराज हो जाएं। बेहतर होगा कि आप अपने काम को सावधानी पूर्वक पूरा करने की सोचें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम पूरा होने पर टीचर से आपको वाहवाही मिलेगी। बिजनेमैन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जूतो का व्यापारर रहे लोगो को लाभ होगा। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि
आज ठीक-ठाक रहेगा। आज काम का बोझ अधिक होने से बच्चों को टाइम कम दे पाएंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी बहस हो सकती है। बेहतर होगा आज आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें। संतान की ओर से खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। नव विवाहितो के लिए आज के दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को डिनर पर कही ले जा सकते है। आज बच्चे अपने माता–पिता से कोई बात शेयर कर सकते है, इसलिए आज आप उनकी भवनाए समझने की कोशिश करें।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएगी, लक्ष्य को पा लेंगे। समाझ के लोग आज आपके व्यक्तितव से खुश रहेगें। आज किसी काम को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, जिससे पूरा करने के लिए आपको किसी मित्र की साहयता लेनी पढ़ सकती है। आज घर के बुजुर्ग की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, परिवार के लोग घर के काम में साहयता करेंगे। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस राशि के बिल्डर्स का दिन राहतपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा लोगो को आज नया काम मिलने के आसार नजर आ रहे हैं उस नयें काम को आज आप समझदारी से पूरा कर लेंगें। परिवार के सभी सदस्य आज आपसे खुश रहेगें। आज परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। बच्चों की सफलता आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। बाहर के किसी अन्य पर भरोसा न करें।

Next Story