Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन राशियों के भाग्य का होने वाला है उदय, मिलेंगे नए व्यापारिक अनुबंध के मौके….जानिए बाकि राशियों का कैसा है हाल

राशिफल: आज इन राशियों के भाग्य का होने वाला है उदय, मिलेंगे नए व्यापारिक अनुबंध के मौके….जानिए बाकि राशियों का कैसा है हाल
X
By NPG News

रायपुर 22 सितम्बर 2020। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 22 सितंबर 2020 का राशिफल लेकर आए हैं। षष्ठी तिथि रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। शरद सम्पात या जल विषुव दिवस है। पूरा दिन पार कर देर रात 1 बजकर 56 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा शाम 7 बजकर 19 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। शाम 4 बजकर 52 मिनट पर बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 28 नवम्बर को शनिवार के दिन सुबह 07 बजकर 4 मिनट तक, यहीं पर रहेंगे।

मेष
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। बेवजह आप खुद को अकेला महसूस करेंगे, जिससे मानसिक दबाव रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा, लेकिन ध्यान देना होगा। मन भटकने से काम में गड़बड़ हो सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी विवाद की भेंट चढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रिश्ते की अहमियत समझेंगे।

वृष
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। हल्के खर्चे रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा और आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे। प्रेम जीवन बिताने के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फल दायक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपको परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन मजबूत रहेगा। एक-दूसरे पर विश्वास जमेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी प्यार भरी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।

कर्क राशि

वालों आपका दिन सामान्य रहेगा | आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं | कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है | आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा | आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा सोच-समझकर लेना चाहिए | पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है | आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

सिंह राशि –वालों आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है | आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं | खर्च पर लगाम लगाना चाहिए | आपको आस पास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है | कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं | आपकी परेशानियां कम होगी |

कन्या राशि

वालों आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे | किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी | आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी | प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा | सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे | आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा |

तुला

वालों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | माता-पिता बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं | आप समारोह में जाने की प्लानिंग करेंगे | अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुन कर अपनी कोई राय देनी चाहिए | आपको आलस्य महसूस हो सकता है | कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं | आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा |

वृश्चिक

वालों आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आपके सामने चुनौतियां आ सकती हैं | धैर्य से निर्णय लेने से सफलता के नए आसार खुल सकते हैं आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करना चाहिए | घर पर कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, उनसे कोई अच्छी खबर मिल सकती है | घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा |

धनु

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अपने गुणों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. परिवार के साथ कहीं घूमने निकल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी ।लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे ।नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी ।

मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हरा-भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज रोमांटिक रहेगा। आपके प्रिय आज अलग अंदाज में नजर आएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। आप को प्रोन्नति मिलने के योग हैं। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आप अपने काम पर तो पूरा ध्यान रखेंगे, लेकिन किसी बात को लेकर मन में हीन भावना आ सकती है। भाग्य में कुछ कमी रहेगी, जिसके वजह से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। विरोधियों से सावधान रहें, खर्चे हो सकते हैं, लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का दिनमान बेहतर रहने के संकेत दे रहा है।

मीन
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में दिन मान उम्मीदों के मुताबिक अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी आपको परेशान कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन बहुत अच्छे से बताएंगे और अपने प्यार को आगे बढ़ाएंगे। आपकी सेहत में सुधार होगा और इनकम अच्छी होने से कुछ नया खरीदने की कोशिश करेंगे।

Next Story