Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन राशि वालों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, धन संबंधी मिलेगा शुभ समाचार….जानिए अन्य का हाल

राशिफल: आज इन राशि वालों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, धन संबंधी मिलेगा शुभ समाचार….जानिए अन्य का हाल
X
By NPG News

रायपुर 14 नवंबर 2020. दिवाली पर इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानिए अन्य का हाल: कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और दिन शनिवार है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या शरू हो जाएगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। आज दोपहर 2 बजकर 18 मिनट के बाद से अमावस्या शुरु हो जाएगी और कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। आज पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके अलावा आज स्वाती नक्षत्र रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष:
मेष राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा दिन है। अपने परिजनों से अधिकार पूर्वक अपने काम को पूरा कराने में कामयाब रहेंगे। महालक्ष्मी की विशेष कृपा आज आपके ऊपर बनी हुई है, उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। दिखावे बाजी पर धन खर्च का योग भी बन रहा है। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को आज किसी फिल्म में गाने का ऑफर मिल सकता है।

वृषभ:
वृष राशि के जातक भ्रमित रह सकते हैं। परंतु खुशियों का माहौल रहेगा। मौज मस्ती की तरफ फोकस अधिक रहेगा। विलासिता की वस्तुएं एकत्रित करने के लिए धन खर्च का योग बन रहा है। कमाई की अच्छी संभावना बन रही है। सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए धन खर्च का योग बन रहा है। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे। परावार के लोग आपको खुशी देने का प्रयास करेंगे। आमदनी में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है क्योंकि आपके खर्चे भी दूसरी तरफ ज्यादा रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में प्रेम मिलेगा और नौकरी पेशा लोगों को आज भी मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए आज सच में दिवाली होगी।

कर्क
आपके लिए आज का दिन खुशियों को बढ़ाने वाला होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी माँ जी आशीर्वाद आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे भी काफी होंगे जिससे आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा इसलिए थोड़ा ध्यान से खर्च करें। धन के निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ी प्रतीक्षा करें। परिजनों के साथ लक्ष्मी पूजन में आंवला जरूर रखें।

सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज बिजनेस में ज्यादा एफर्ट लगाने का दिन है। आपके लाभ की गति भी बढ़ेगी। इनकम में बढ़ोतरी से दिन बेहतर रहेगा और कोई नया आईडिया आप को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने को विचार हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशी भरा पल रहेंगे और यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी।

कन्या
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में आप अपने समय को लगाएंगे जिससे काम में रुकावट आ सकती है। इससे अच्छे नतीजे मिलने में कमी रहेगी जिससे आपकी कुछ योजनाएं अटक सकती हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है जिसकी वजह किसी बड़े बुजुर्ग का स्वस्थ हो सकता है। आप अपने साहस के बल पर कई चुनौतियों का सामना करेंगे। आज कहीं यात्रा पर ना जाएं और परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। काम को और बढ़िया बनाने के लिए थोड़े प्रयास करें।

तुला
आपके लिए दिन बहुत बढ़िया है लेकिन मेहनत करें और भाग्य के सहारे ना बैठे रहें। आगे बढ़ने से ही सफलता मिलेगी। मन हर्षित रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल रहेंगे जिससे मन को संतुष्टि रहेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। जो किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए भी आज का दिन काफी सुकून देने वाला रहेगा। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए त्यौहार के दिन शांति बनाए रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदारों के आने से आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आपके मन में आज नए – नए विचार आ सकते है। आज आप कोई इलेक्ट्रनिक समान खरीद सकते है। आपका स्वास्थ्य़ अच्छा बना रहेगा।

धनु
आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आज आप अपने किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर जा सकते हो , बाहर का मौसम आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। अपने करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित होंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जिससे घर में छोटी – सी पार्टी हो सकती है। लवमेट आज मूवी का प्लान बना सकते है।

मकर
आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। आज आप अपने पिता के साथ मार्कट करने भी जा सकते हो। घर में अलग – अलग तरह की डिसीज बन सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपके बच्चों से आपको गुड न्युज मिल सकती है , जिससे आपको गर्व महसूस होगा। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हो। आज परिवार वालों को शॉपिंग कराने ले जा सकते हो। आर्किटेक वालों का आज काम देखकर बॉस आपकी तारीफ कर सकता है।

कुंभ
आज का दिन सफलता मिलने वाला है। आपके सारे पूराने काम आज पूरे हो जाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अच्छी कमाई होने का योग बन रहा है। कला के क्षेत्र में रुझान वालों को आज अच्छे ऑफर आ सकते है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज रास्ते में आप अपने किसी पुराने दोस्त से टकरा सकते हो। इसका फायदा आपको आगे चलकर होगा। लवमेट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों की बात हो सकती है।

मीन
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। स्वास्थय आज पहले से फिट रहेगा।

Next Story