राशिफल: आज इन 4 राशियों की खुशियों से भरेगी झोली, सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी… तुला और मकर राशि वाले सावधान रहें,

रायपुर 7 जुलाई 2021. बुधवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है. आज बुध का राशि परिवर्तन भी हो रहा है. मिथुन राशि में बुध, सूर्य के साथ बुधादित्य योग बनाने जा रहे हैं. बुध का संबंध धन, व्यापार और शेयर बाजार से भी है. आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल.
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। अगर आज अपनी किसी जरूरी काम की यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी और आपके उस उद्देश्य की पूर्ति भी अवश्य होगी। यदि आज आप अपने घर व व्यापार किसी का भी कोई कार्य करें, तो बहुत ही सावधानी से करें क्योंकि शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश में लगे हैं। आज यदि अधिकारी से आपका कोई विवाद होता है, तो उसमें किसी से बहस में ना पड़ें क्योंकि नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। सायं काल के समय आपके घर किसी प्रयोजन का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ खर्चा भी करने पड़ सकते है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज भौतिक सुख व साधनों में वृद्धि अवश्य होगी। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने घर व नौकरी में अपने मन के मुताबिक काम करने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा और आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाएं बनाने में सफल होंगे। आज आपको कुछ ऐसा सीखने का मौका मिल सकता है, जिसके बारे में आप लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको अप्रिय व्यक्तियो से बचना होगा। संतान पक्ष का सुख व सहयोग भी आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। आज आप अपने पुराने कुछ कर्जा से भी मुक्ति पा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि लेकर आएगा। आज आप शुभ व्यय पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपको एक विशेष प्रकार की संतुष्टि का अनुभव होगा। यदि आपकी नौकरी में अपने सहयोगियो से अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे, इसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज कोई वाद विवाद होता है, तो जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।
कर्क राशि
आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल होने के योग हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। वहां पर आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है।
सिंह राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ी संभाल कर रहने की जरूरत है। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको दूसरे लोगों से कुछ सीखने का मौका मिल सकता है।
कन्या राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त से मिलकर आप पूरा दिन खुश रहेंगे। ऑफिस में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है। काम को लेकर आपका कॉन्फिडेन्स भी बहुत शानदार रहेगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेसमैन को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है।
तुला राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। आपकी परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल पहले से और बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। विद्यार्थीयों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।
धनु राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिल सकती है। साथ ही दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि
परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ पल बिताने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी काम में रूके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है, संतान सुख प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से आप सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में पॉजिटिव ऊर्जा की अधिकता रहेगी। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
मीन राशि
आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी।
