Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: धन प्राप्ति में आज कुछ राश‍ियों को हो सकती है परेश…रहें थोड़ा सतर्क, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन

राशिफल: धन प्राप्ति में आज कुछ राश‍ियों को हो सकती है परेश…रहें थोड़ा सतर्क, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन
X
By NPG News

रायपुर 10 दिसंबर 2020. मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और दिन शुक्रवार है। एकादशी तिथि सुबह 10 बजकर 5 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी, जोकि शनिवार सुबह 7 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

मेषमेष राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में दुविधा की स्थिति रहेगी। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर काम करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना बनती है। पार्टनर के साथ तनाव की स्थितियां उत्पन्न होंगी। व्यापार के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं रहेगा। धन प्राप्ति में मुश्किल का योग बनता है।परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और आपको किसी से कोई शिकायत नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे क्योंकि आप काफी मेहनत करेंगे। अपने विरोधियों से सतर्क रहें।

वृषभवृष राशि के जातक कामकाज के मामले में स्वार्थी रहेंगे। दूसरों की मदद करने के बजाय अपने काम को प्राथमिकता देकर उसे पूरा करेंगे। पार्टनरशिप के लिए उपयुक्त समय है। पुराना अनुभव आज मददगार साबित होगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। खर्चों को कम करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। अपने प्रिय के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा और आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इससे कामों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी।

मिथुन
आज अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। दफ्तर में अफसर से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कारोबार में लाभ की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क
अनजान लोगों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। जरूरी फैसले परिवार के लोगों से पूछकर लें। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। आप प्रसन्न रहेंगे। सेहत में सुधार होगा।

सिंह
आज आपकी पुराने मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की जानकारी मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। काम पूरे होंगे। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे।

कन्या
सामाजिक कार्यों में आज हिस्सा लेंगे। आपकाे कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। कार्य को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य सेवा में ज्यादा खर्च होगा। आपका बजट प्रभावित हो सकता है।

तुला
आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है जिससे परिवार के लिए किए जाने वाले काम लटक सकते हैं और परिवार वाले आपसे क्रोधित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा और आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। जीवनसाथी कोई खास बात करेगा, जो आपको बहुत पसंद आएगी। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो आपके रिश्ते में प्रेम बरकरार रहेगा। आज दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और पुरानी बातें याद करके खुश होंगे।

तुला
आज आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा। आप बेहद शांत अनुभव करेंगे। पुराने मतभेद सुलझने के कारण आपको सकारात्मक रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से लेनदेन न करें। बातचीत करते समय सतर्क रहें। निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। विरोधियों पर नजर रखें।

वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नई जानकारी मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिलेगी। अच्छा का दिन अच्छा बीतेगा। महिला वर्ग से लाभ होगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी।

धनु
बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। आपकाे आज घाटा हो सकता है। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। वाणी पर संयम रखें। काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।

मकर
आज धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। दिन सुकून के साथ बीतेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होगें। किसी काम में लाभ की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। बच्चों की दिक्कतें दूर करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।

कुंभ
आज आपको बाहर के खानपान से बचना चाहिए। अधिक काम होने के कारण कुछ दिक्कत महसूस करेंगे। हालांकि परिवार वालों के सहयोग से आपको कुछ राहत मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे।आपका अधिक खर्च होगा। बजट प्रभावित हो सकता है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता न करें। काम के सिलसिले में यदि नौकरी करते हैं तो ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज कि दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा जीवन में हैं, उन्हें आज जीवनसाथी के लिए शॉपिंग करने जाना पड़ेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। केवल भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय खुद मेहनत करेंगे तो बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में भी सुखद नतीजे हासिल होंगे। व्यापार आपको धन प्रदान करेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज आपको अपने काम में एक नयापन मिलेगा, जिससे आप पूरे जोश के साथ काम करेंगे और अच्छे नतीजे पाएंगे।

Next Story