Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज ये राशि वाले लोगों का भरोसा जीतने में रहेंगे सफल, मेष, कर्क, तुला राशि वाले बरतें सावधानी… जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल: आज ये राशि वाले लोगों का भरोसा जीतने में रहेंगे सफल, मेष, कर्क, तुला राशि वाले बरतें सावधानी… जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन
X
By NPG News

रायपुर 5 अगस्त 2021. पंचांग के अनुसार 05 अगस्त 2021, गुरुवार को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि है. चंद्रमा आज मिथुन राशि में गोचर कर रहा है. आज के दिन कुछ राशियों को धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है. सभी राशियों का आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल.

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आजकल आप का परीक्षा का दौर चल रहा है, इस वक्त आप को आप अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, तभी आप किसी भी कार्य को पूर्ण करके सफल हो पाएंगे। आज आय के नए मार्ग आपके सामने खुलेंगे और पुराने निवेशकों से आपको लाभ होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और उससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज उन्हें अपने सीनियर से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में उनके काम आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के चलते साथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे वह उनसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ उत्साह भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक ऐसी सूचना प्राप्त होगी, जिनको सुनने का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान लगाना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। आज व्यवसाय कर रहे लोगों अपने व्यवसाय में कुछ नई तकनीक अपनाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कर्क राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। महिलाओं के लिये आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, साथ ही पदोन्नति भी मिलेगी। जिससे आपकी परेशानी कम हो जायेगी। जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके काम की गति आज तेज होगी।

सिंह राशि

आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आज आपकी भूमिका नेतृत्वकारी रहेगी। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ देने वाले है। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। लेकिन दाम्पत्य जीवन में थोड़ा नोक-झोक होने की उम्मीद है। जिससे आपका मन थोडा सा परेशान हो सकता है।

कन्या राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो घर के स्दस्यों से राय जरूर लें। आज कोर्ट कचहरी से जुडें मामले थोंडे़ रूक सकते हैं और साथ ही किसी बड़े वकील की राय भी आपके लिए बहुत अच्छी साबित हो सकती है। बच्चे आज पढाई में ज्यादा ध्यान देंगें स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा, लेकिन तले भुने हुए भोजन का सेवन ना करें।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कामकाज में सावधानी बरतने की जरुरत हैं। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जरुरी कार्यो को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। छोटे स्तर पर शुरु किया गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। इस राशि के छात्रों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। घरवालों के साथ किसी गंभीर विषय में बात होगी, जिसमें आप अपनी राय देंगें।

वृश्चिक राशि

आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ मांगलिक कार्य का आयोजन करेंगें। किसी पुराने दोस्त से बात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कोई नया काम शुरु करने का विचार आपके मन में आयेगा। लवमेट के लिये भी आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। कहीं रुके हुए पैसे आज वापस मिलेगा।

धनु राशि

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बिजनेस में आज आपको सकारारत्म परिणाम मिलने वाला है । किसी भी कार्य में आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरुर मिलेगा । इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी । आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा । इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं उनका समाज में नाम उचा होगा । इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा

मकर राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। पूराने निवेश से आज आपको लाभ होगा। अपने भाई-बहन के साथ आज अच्छा समय बितायेंगें। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशिर्वाद लेकर काम शुरु करने से आपको निश्चित सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। आज लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रख पायेंगे।नयी सहभागीता होने की उम्मीद है। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को कोई अच्छी खबर मिलेगी। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। घर के लोग आपकी सहायता के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा ।

मीन राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। रचनात्मक शौक़ करने से आज आपको सुक़ून का एहसास होगा। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरुरत नहीं है। इससे आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ चला आ रहा पुराना तनाव आज दूर हो जायेगा। रुके हुए कार्यो में आपको किसी सरकारी अधिकारी की राय मिलेगी।

Next Story