Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज छुट्टी वाले दिन इन राशि वालों को मुनाफा होने के संकेत….बनेंगे बिजनेस के नए प्लान, वहीं ये लोग उधार के लेन-देन में रहें सतर्क…

राशिफल: आज छुट्टी वाले दिन इन राशि वालों को मुनाफा होने के संकेत….बनेंगे बिजनेस के नए प्लान, वहीं ये लोग उधार के लेन-देन में रहें सतर्क…
X
By NPG News

रायपुर 20 सितम्बर 2020. दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष

परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आप उनकी हर संभव मदद करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं | रोजगार के लिये आपको उचित अवसर मिलेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत के लिहाज से आप आज अपने आपको तंदरूस्त महसूस करेंगे।

वृष
रूका हुआ धन वापस मिलेगा। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। लवमेट का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। समाज के कार्यों में आप आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन

मिथुन राशि राशि के जातक आज स्वयं पर संशय ना रखें। आपके मन में बहुत तरह के विचार चलेंगे परंतु उसे आप दूसरों के साथ शेयर करने से बचेंगे। व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए कुछ कठोर कदम उठा सकते हैं जो कि आगे चलकर बहुत फायदेमंद रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। खर्च भी नियंत्रित रहेगा।

कर्क

कर्क राशि के जातकों को मानसिक रूप से अपने आप को मजबूत बनाए रखना है। व्यर्थ की बातें मन में चलेंगी तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सही दिशा में किए गए आपके प्रयास सहायक बनेंगे। प्राकृतिक वातावरण में मेडिटेशन करना लाभदायक रहेगा। रुपए-पैसों के मामले में दिन सामान्य है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। परिवार के लोग आपको सही इज्जत देंगे। आप की बातों पर ध्यान देंगे। भाग्य प्रबल होगा जिससे कामों में सफलता मिलती चली जाएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी खर्च करा सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में काफी ईमानदार रहेंगे और अपने प्रिय से अपने दिल का हाल सुनाएंगे।

कन्या
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। सेहत में सुधार होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। घर का माहौल सुख देगा। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा और आप अपनी समझदारी से कोई नया काम हाथ में लेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में रोमांस महसूस करेंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। खुद पर विश्वास बढ़ेगा। अपने ऊपर खर्चा करेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में इधर उधर की बातें करना नुकसानदायक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिनमान अच्छा है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज सफलता का दिन रहेगा। जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को भगवान भरोसे बिताएंगे। झगड़ा करने से बचें।

वृश्चिक
आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको खुशी महसूस होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। घर पर अचानक कोई दोस्त आ सकता है। उनके साथ किसी खास विषय पर बातचीत होने की संभावना है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान को किसी कार्य में सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा । परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

धनु
आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। उनका काम जल्दी पूरा होगा। भविषय में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंने का वादा कर सकते है। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर
रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी। कोई काम शुरू करने के लिए कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कुंभ
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कहीं लंबी ट्रेवलिंग पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सफल रहेंगे। सेहत में गिरावट आएगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और अपनी मेहनत का फल मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी अपनी बुद्धिमानी से आपकी कोई बड़ी मुश्किल हल कर सकता है जिससे आप मन ही मन हर्षित होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों रोमांस के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण रहेगा। अपने प्रिय को कोई खास बात बताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

Next Story