Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन राशि वालों की तरक्की के खुलेंगे नए रास्ते, इनकी स्थिति में होगा सुधार… जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल: आज इन राशि वालों की तरक्की के खुलेंगे नए रास्ते, इनकी स्थिति में होगा सुधार… जानिए अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 5 दिसंबर 2020. पंचांग 5 दिसंबर 2020 के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष

आज आपमें बहुत सारी भावुकता रहेगी, जिसके कारण किसी की बातों या व्यवहार से आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं, माता के स्वास्थ्य के कारण आप बहुत परेशान रहेंगे। आपके स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। आप अपराध बोध का अनुभव करेंगे। भोजन और नींद में अनियमितता होगी। महिलाओं और पानी से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है। मन की शांति के लिए आध्यात्मिकता सबसे अच्छा उपाय होगा। अचल संपत्ति के बारे में चर्चा से बचें

वृषभ

जैसे-जैसे आपकी चिंताएँ कम होंगी आपको बहुत राहत महसूस होगी। आज आप बहुत भावुक और संवेदनशील रहेंगे, जिसके कारण आपकी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता उभरेगी। आप आज साहित्य लेखन और कला क्षेत्र में योगदान दे पाएंगे। परिवार के सदस्यों विशेषकर माता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। छोटी यात्राएं या पर्यटन हो सकते हैं। आर्थिक मामलों पर ध्यान देंगे।

मिथुन

शुरुआती परेशानी के बाद, आपके निर्धारित कार्य पूरे हो जाएंगे और आप बहुत खुश होंगे। वित्तीय योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियाँ कम होने लगेंगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे माहौल अच्छा बना रहेगा। दोस्तों और प्रियजनों के साथ मिलने से आपकी खुशी बढ़ेगी। परिवार में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कामों में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।

सिंह
आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। लेकिन ऑफिस में माहौल थोड़ा खराब हो सकता है। आपकी किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आपको उनका ख्याल रखना चाहिए। सिनियर्स का स्पॉर्ट रहेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि होगी।

धनु
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। सभी रूके काम पूरे होंगे।

मकर
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जायेंगे। आज कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। आज कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

मीन
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे।

Next Story