Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज अपने लिए समय निकालने और लाभ मिलने का है दिन, जीवनसाथी के साथ बिताएंगे खास पल… जानिए अपना भविष्यफल

राशिफल: आज अपने लिए समय निकालने और लाभ मिलने का है दिन, जीवनसाथी के साथ बिताएंगे खास पल… जानिए अपना भविष्यफल
X
By NPG News

रायपुर 27 जून 2020. शुक्र वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध , राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा अभी भी सिंह राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मीन राशि के मंगल बने हुए हैं। शुक्र मार्गी हो चुके हैं। बड़ी अच्‍छी स्थिति यह तुला और वृषभ के लिए है। लेकिन अभी भी बुध,गुरु और शनि वक्री हैं। सूर्य और राहु एक साथ ग्रहण योग बना रहे हैं। पूरे जनमानस को बहुत सावधानीपूर्वक चलना है। यह भी अच्‍छी स्थिति नहीं है। बहुत बचाकर चलना है।

मेष

आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थायी नहीं है। लोगों और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें। आज का दिन अपने इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें।

वृषभ

आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। दैवीय कृपा से आपको बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।

मिथुन

आज के दिन आपके लिए परिस्थिति चाहे जितनी भी प्रतिकूल हो, आपकी मेहनत और विश्वास से आप उसमे भी छिपे अपने लाभ को पहचान सकते हैं। आपके चारों ओर की सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग के माहौल को पहचानें, आपको बहुत से सुन्दर अवसर मिल रहे हैं जीवन में उन्नति के लिए, उन्हें जाने न दें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।

कर्क

आज आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। आज किसी भी प्रकार का रचनात्मक कार्य करें जो आपको पसंद हो जैसे की लेखन, चित्रकारी, डांस, कुकिंग इत्यादि। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज किसी प्रकार से दान ज़रूर करें।

सिंह

आज के लिए आपके लिए सकारात्मकता से भरा रह सकता है। आपके लिए कुछ चुनौतियों का सामना करने का संकेत है लेकिन आपको इसमें जीत मिल सकती है। आपके लिए इसमें एक बात अच्छी हो सकती है कि आपको इन चुनौतियों का सामना करने में कई दोस्त और परिचित लोग मदद कर सकते हैं। ये दिन कुल मिलाकर आपके लिए कई चीजें सीखने के लिहाज से बहुत

कन्या

आज दिन आपके लिए हड़बड़ाहट और गुस्से से नुकसान कराने वाला हो सकता है। आपको कुछ लोगों की बातों का बुरा लग सकता है या आपकी बातों का कुछ लोग गलत अर्थ निकाल सकते हैं। आपको अपने ईगो को अलग रखकर काम करने की आवश्यकता है। संभव है कि कुछ लोगों से आपका विवाद हो जाए या कुछ लोग आपसे अलग होने का मन बना लें।

तुला

आज का दिन कुछ अलग मिजाज वाला हो सकता है। आपके लिए बदलाव के विचारों की अधिकता रह सकती है। कुछ व्यवस्थाओं और आय के स्रोतों में आपको वृद्धि करने या परिवर्तन करने का मौका मिल सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। जो लोग जॉब बदलना भी चाहते हैं उनके लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अपने समय के बेहतर उपयोग करने के लिए है। आपको महसूस होगा कि कुछ चीजें आपका ध्यान भटका रही हैं, इस कारण आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। आज आप अपने प्रोफेशनल जीवन के साथ ही अपनी हेल्थ पर भी पूरा ध्यान देने की कोशिश कर सकते हैं। आपको दौड़ने और वाहन चलाने में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलायेगी। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे।

मकर राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। जीवन साथी को सफलता मिलने के योग बन रहे है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को उनके मेहनत का उचित फल मिलेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा।

मीन राशि

आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज आप अपने वाणी पर संयम रखें। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज माता को किसी स्वास्थ्य से जुडी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

Next Story