Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज है धनतेरस, इन राशियों को होगा लाभ…सारी इच्छाएं होंगी पूरी, वहीं इस राशि के लोग उधार के लेन-देन से बचें….

राशिफल: आज है धनतेरस, इन राशियों को होगा लाभ…सारी इच्छाएं होंगी पूरी, वहीं इस राशि के लोग उधार के लेन-देन से बचें….
X
By NPG News

रायपुर 12 नवंबर 2020. आज सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष
मेष राशि के जातक अपने आसपास के सभी लोगों के महत्व को समझते हुए अपने सहयोगियों के साथ मिलजुलकर अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। विरोधी आपको भड़काने के लिए तरह-तरह के उपक्रम कर सकते हैं। आपको उनके षड्यंत्र में नहीं फंसना चाहिए। नकारात्मक प्रतिक्रिया देने से बचना आपके हित में रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ
वृष राशि के जातकों के मन में चंचलता रहेगी। कामकाज के साथ-साथ मौज मस्ती के लिए भी वक्त निकाल लेंगे। छोटी यात्रा की संभावना भी आज बन जाती है। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में निवेश की संभावना बनती है। काम के सिलसिले में आज आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको ऐसा महसूस हुआ कि आपकी मेहनत का फल आपको नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, परिवार में लोगों का आना जाना रहेगा, जिससे घर में खुशी रहेगी और उत्साह बढ़ेगा।

मिथुन
दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी बड़े काम में सफल हो सकते है। आपको अपने इस परिश्रम और सफलता के लिए पुरस्कार भी मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में किसी पुरानी बात को लेकर पछतावा हो सकता है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं उन को रोजगार मिलेगा। घर में परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। शाम को घर पर छोटी-सी पार्टी भी हो सकती है। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कर्क
दिन अच्छा रहेगा। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपकी कोई मन चाही मुराद पूरी होगी। आप नई गाड़ी भी ले सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। घर पर स्वादिष्ट भोजन करके आप तृप्त होंगे। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। जिससे आपका आनंदित रहेगा। आप बड़ो का मान-सम्मान करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने गुरु से परामर्श भी लेंगे। स्वस्थ में सकारात्मक सुधर देखने को मिलेंगे।

सिंह
सारी मनोकामनायें पूरी होंगी। आपके स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन बना रहेगा। किसी रईस घराने से आपके लिए शादी का प्रपोजल आ सकता है। जिससे घर में खुशियों की लहर दौड़ जाएगी। विदेश यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आप परिवार वालों के साथ काफी टाइम स्पेंड करेंगे। इस राशि के मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को किसी रेपूटिड अस्पताल से जॉब के ऑफर आएगा। आप लवमेट को सरप्राइज देंगे। स्वास्थ्य पहले से ज्यादा अच्छा होगा। पड़ोसी के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में हाथ बटाएंगे।

कन्या
आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका ध्यान अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा रहेगा। बहुत दिनों से अटके पैसें आपको अचानक मिले जाएंगे। कपड़े का उघोग करने वालों को अच्छी आमदनी होगी। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। थोड़ा परिश्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। पूरा दिन खुशनुमा बना रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। लवमेट अपने रिश्तों की चर्चा घर पर करेंगे।

तुला
दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आ रहा है। धनलाभ के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। इस राशि के डाक्टर्स आज किसी नये क्लीनिक की ओपनिंग करेंगे। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। एक काम को खत्म करते ही बॉस दूसरे काम की फाइल आप तक पहुंचा देंगे। आप धैर्य की परीक्षा में सफल होंगे। शाम को तनाव कम करने के लिये आप बच्चों के साथ वीडियो गेम खेल सकते है। जिससे मन प्रफुल्लित हो जायेगा। किसी पुराने रोग से आपको राहत मिलेगी। परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा और पैसों की आवक भी होगी। खाने पीने पर ध्यान रखें क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने व्यवहार को अच्छा बनाये किसी से भी झगड़ा ना करें। खासतौर से अपने जीवनसाथी से क्योंकि ऐसी संभावना दिखाई दे रही है कि आप अपने गुस्से से अपने रिश्ते को खराब कर सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। आर्थिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो आज अपने पिया के लिए कोई बेहद खूबसूरत गिफ्ट लेकर आएंगे।

धनु
आज आपकी मेहनत सफल होगी और अपने काम में आप का प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा, जिससे बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी से आपको थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन जल्द ही आप उससे निजात पा लेंगे और आपको कुछ आर्थिक लाभ भी होगा। आप अपने घर के छोटों की आर्थिक मदद भी करेंगे और बड़े जनों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। हालांकि जीवन साथी कुछ क्रोधित हो सकता है, जो लोग प्रेम जीवन में हैं। उनके लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, लेकिन वह अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास अवश्य करें क्योंकि आपका प्रिया यही चाहता है कि आप उन्हें मनाएं।

मकर
आज किसी लंबी ट्रेवलिंग का योग बनेगा। यह यात्रा आपके लिए बड़े काम की साबित होगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कार्य बनेंगे। किसी रसूखदार आदमी से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके काम में आपकी मदद करेगा। इनकम बढ़ेगी। जिससे आप खुश होंगे। दूसरी और खर्चे भी अधिक होंगे, इसलिए उन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार का वातावरण भी बेहतर बनेगा। हालांकि प्रेम जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रिय आप की कुछ पुरानी बातों को जान कर दुखी हो सकता है। कोशिश करें कि उन्हें मना सकें।

कुंभ
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। एक साथ कई सारे काम आप को अपनी पकड़ में लेंगे। मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। कई सारे काम एक साथ निपटाने की जल्दबाजी ना करें। नहीं तो कोई भी काम नहीं बन पाएगा। यदि सही तरीके से काम करेंगे, तो आज आपकी इनकम बढ़ सकती है और काम के स्थान पर ही आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का माहौल रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज सुकून मिलेगा। अपने प्रिय के साथ कुछ प्यार भरे लम्हे बिताने का मौका मिलेगा और दिवाली के मौसम में एक दूसरे के लिए गिफ्ट भी लेंगे।

मीन
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा, लेकिन काम को लेकर व्यस्तता ज्यादा रहेगी। नहीं तो काम में दिक्कतें आ सकती हैं। केवल भाग्य के भरोसे बैठकर कामो को ना टालें। अपनी ओर से मेहनत करें। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे और इनकम बढ़ेगी। परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में अच्छा समय रहने वाला है। हालांकि प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपके प्रिय को सेहत से जुड़े मुद्दे परेशान कर सकते हैं।

Next Story