Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन जातकों के ल‍िए शुभ द‍िन है…वहीं ये लोग किसी काम को लेकर जल्दबाजी ना करें

राशिफल: आज इन जातकों के ल‍िए शुभ द‍िन है…वहीं ये लोग किसी काम को लेकर जल्दबाजी ना करें
X
By NPG News

रायपुर 29 अक्टूबर 2020. गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 12.45 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। गुरुवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष
आज का दिन आपको आत्मविश्वास से भर देगा। चुनौतियों में कमी आएगी और आप साहस के बलबूते अपने कई कामों में सफलता अर्जित करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव से सावधान रहें। काम के सिलसिले में आज आप काफी एक्टिव रहेंगे। इसके परिणाम स्वरूप अच्छे नतीजे आपके हाथ में होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आप काफी खुश भी होंगे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने परिवार की वृद्धि के बारे में विचार करेंगे।

वृष
खुद पर अति आत्मविश्वास करने से बचें। यदि सावधानी से चलेंगे, तो शत्रु भी मित्र बन जाएंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने से धन का लाभ होगा। मन में धार्मिक गतिविधि करने की इच्छा जागेगी। लंबी ट्रैवलिंग के योग बनेंगे। विरोधियों से सावधान रहना जरूरी होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर थोड़े से परेशानी महसूस करेंगे क्योंकि जीवन साथी का बर्ताव उनकी समझ से परे होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बेहद खुश नजर आएंगे। आप और आपके प्रिय के बीच संबंधों में घनिष्ठता आएगी।

मिथुन
सेहत मजबूत रहने से आपका उत्साह दोगुना रहेगा। घर में सुख शांति रहेगी। घर की सजावट के लिए त्योहारी सीजन में कुछ नया खरीद कर लाएंगे। बिजली से जुड़ा उपकरण लाने की संभावना है। आपके कार्यालय में आपकी धाक जमेगी और आपकी परफॉर्मेंस लोगों को नजर आएगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे और जीवन साथी से संबंध अच्छे रहेंगे और नया बिजनेस शुरू करने का विचार मन में आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से नरवस नजर आएंगे।

कर्क
आज का दिन सामान्य रहेगा। सड़क पर चलते समय ट्राफिक नियमों को ध्यान में रखकर रोड-क्रास करें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में आये उतार-चढ़ाव आने से आप परेशान रहेगें। लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा टाइम बितेगा। आपको मन को शांति मिलेगी।

सिंह
दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी आप इनका डटकर मुकाबला करें सफलता हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है। लेकिन सही चुनाव आपके करियर को तरक्की की राह पर ले जाएगा। सेहत के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। बाहर के खाने से परेहज करें।

कन्या
आज रोजगार में पदोन्नती के अवसर बनेगा। ऑफिस में कार्यशीलता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। इसलिए ऑफिस टाइम पर जाएं नही तो इससे आपके इमेज पर बैड इफेक्ट पड़ सकता है। पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ कहीं डीनर का प्लान बना सकते हैं। अगर आज बाइक से कहीं जा रहें है तो जरूरी कागजात लेना ना भूलें। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते है। आपकी सारी परेशनियों का हल निकल जाएगा।

तुला
आज का दिन आज ठीक – ठाक रहेगा। कम्पनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। कम्पनी में जॉब के लिए आपको कॉल आ सकती है। लवमेट के रिश्तों में आज मिठास आ सकती है। घर के काम से बाहर जा सकते है। इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना चाहते हो तो आज खरीद सकते हो। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपको धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक
आज आपका चंचल स्वाभाव आपके लिए थोड़ी परेशानी क्रिएट कर सकता है। बेहतर होगा आप बड़ों की राय को सुने और उनको माने। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहें तो आज का दिन शुभ है। वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। ऑफिस में आज बॉस अधूरे कामों को देखकर नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा कि अपना काम समय से पूरा कर लें। आपके मन को शांति मिलेगी।

धनु
इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इससे दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते है। बिजनेस के सिलसिले में आपका विदेश का प्लान बन सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर
आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, फायदा मिलेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पूराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉव का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हो। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन हो सकती है , बेहतर होगा अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। लवमेट वालों का आज रिश्ता तय हो सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपको मन की शांति मिलेगा।

मीन
आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके व्यापार में चार गुना वृद्दि हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, फायदा मिलेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बच्चों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। बड़ों का आर्शिवाद आपके साथ बना रहेगा।

Next Story