Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज धन संपत्ति के मामले में इन राशियों का दिन अच्छा, मिलेगी कामय… इन्हें रखना होगा अपने स्वास्थ्य का ख्याल….पढ़ें रविवार का राशिफल

राशिफल: आज धन संपत्ति के मामले में इन राशियों का दिन अच्छा, मिलेगी कामय… इन्हें रखना होगा अपने स्वास्थ्य का ख्याल….पढ़ें रविवार का राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 27 दिसंबर 2020. दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज का राशिफल

मेष

27 तारीख दिन रविवार को सितारों की स्थिति बताती है कि आज कर्क राशि वालों पर सितारे मेहरबान रहेंगे। मेष राशि वाले भी आज आर्थिक मामलों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे। मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता तथा मान सम्मान प्राप्ति के योग हैं। जोखिम पूर्ण कार्यों में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी वाले कार्यों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। धन संपत्ति के मामले में दिन बहुत अनुकूल रहेगा। कामकाज की बेहतरी के लिए गुप्त योजनाएं बनाएंगे।

वृष
आज दिल में कुछ अलग और सबसे हटकर काम करने की इच्छा होगी और जो मन में आएगा। वह करेंगे निजी जीवन उतार-चढ़ाव के बीच खुशियों से भरा रहेगा। आज अपने अंदर गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ खर्चा भी रहेंगे। फिर भी आज आपको किसी की परवाह नहीं होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बेहद खुश नजर आएंगे। उन्हे कोई जैकपॉट मिल गया हो। भाग्य आज आपके साथ नजर आएगा, जिससे कार्य सफल रहेंगे।

मिथुन
ग्रहों की स्थिति दर्शा रही है कि आज किसी बड़ी चिंता में हो सकते हैं। खर्चे भी कुछ लंबे चौड़े होंगे और होंगे बेवजह के इसलिए, अपनी जेब का भी ध्यान रखें। नहीं तो परेशानियों में घिर सकते हैं। विरोधियों से आज सावधान रहें। वह आपको परेशान करने में कोई कमी नहीं रखेंगे। आपकी सेहत जरूर आप को सतर्क रहने की सलाह दे रही है, लेकिन इन सब के इधर आज कुछ अच्छा करने का मन करेगा और आज किसी गरीब की मदद कर सकते हैं या अपने किसी मित्र के लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं, जो उन्हें याद रहे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

कर्क
ग्रहों की स्थिति आज उत्तम धन लाभ की ओर इशारा कर रही है। बिजनेस करने वालों को आज उत्तम मुनाफा मिलेगा और जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें भी आज कहीं ना कहीं से पैसा आने का योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशी से भरा रहेगा। आप के रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी और अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत मजबूत रहेगा। बिजनेस करने के लिए आज का दिन बेहद उत्तम है। खुद पर कॉन्फिडेंस रहेगा।

सिंह
आज आप सभी लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कुछ दिनों से पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा। आज आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आप किसी नई तकनीक को सीखने में रुचि दिखायेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे|

कन्या
आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है।आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लम्बें समय से रुके हुए सारे काम पूरें होंगे।

तुला राशि
आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे। जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे, और लोग आपकी कला की खुब प्रशंसा करेंगे। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा , किसी टॉपिक में आ रही प्रॉब्लम आज दोस्तों की मदद से सॉल्व हो जायेगी।परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे ,आपको वहां जाकर अच्छा लगेगा। जीवन में आपको खुब तरक्की मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। लोगों को आपके विचार पसंद आ सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मीयों की मदद मिलेगी| इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।रोके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ का योग है।

धनु राशि
आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे।दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। हालाँकि आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। व्यपार को लेकर आपकी किसी से बात हो सकती है। जिसका सकरातमक परिणाम मिलेगा। समस्याओं का समाधान निकलेगा।

मकर राशि
आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, बशर्ते आप उनके साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा आप पर काम का बोझ कम रहेगा । सीनियर्स से किसी विषय पर बातचीत होगी। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी से बढ़ रही अनबन दूर होगी।रिश्तों में मधुरता आयेंगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आखों का खास ख्याल रखें , इससे सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि
आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आयेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे।आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा। आज अपने विरोधियों से सवधान रहने की जरूरत है। करियर में और आगे बढ़ेंगे।

मीन राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। परिवार में सबकी मदद करने में आप सफल होंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। शाम को दोस्तों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा ,आप कोई मूवी देखने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। , आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

Next Story