Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: वृष सहित इन राशि को मिलेगा धनलाभ… चमकेंगे भाग्य के सितारे, कई क्षेत्रों में मिलेगा लाभ

राशिफल: वृष सहित इन राशि को मिलेगा धनलाभ… चमकेंगे भाग्य के सितारे, कई क्षेत्रों में मिलेगा लाभ
X
By NPG News

रायपुर 5 मार्च 2021. दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

मेष राशि

मनचाहे परिणाम न मिलने से मूड उखड़ा रह सकता है। रात तक कोई अच्छी खबर मन को मस्त करेगी। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में समझदारी बढ़ेगी और आपको लाभ मिलेगा। आज प्रॉपर्टी में मिले-जुले असर के बावजूद प्रोफेशन और आर्थिक मामले में फायदा मिलने की उम्मीद है।

वृष राशि
आज व्यापारियों को अपेक्षा से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। परिवार वालो के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लम्बे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे | नौकरीपेशा लोगो के लिए आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। काम कम होने के कारण परिवार के साथ अधिक समय बीतेगा। आज आप आपने जीवनसाथी को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं| आपके साथ सब अच्छा होगा। बच्चे माता के साथ पार्क घुमने जायेंगें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज सुबह से ही आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे होने शुरू होंगे, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संतान पक्ष से भी कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे उनका भविष्य सुदृढ़ होगा। जीवनसाथी आपकी हर संभव मदद करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आज कुछ वाद विवाद हो सकता है, इसलिए से बचने की कोशिश करें।

कर्क राशि
आज का दिन आपको अपने फालतू के खर्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ सकता है। विद्यार्थियों की कला व क्रीड़ा के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मेला व सिनेमा हॉल में घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी की सालाह आपके कार्यक्षेत्र में आपकी हर संभव मदद करेगी, जिससे आपको अपना आगे का रास्ता साफ नजर आएगा। जीवन साथी से थोड़ी नोकझोंक हो सकती है।

सिंह राशि
आज राजनीति और धन से जुड़े मामलों पर किसी के साथ बहस में ना उलझें। लेन-देन के मामलो से भी दूरी बनाये रखें। आज नई कला, साहित्य और संगीत में आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें, नही तो वह काम खराब हो सकता है और आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज दूसरों की मदद करने का कोई मौका न गवाएं, आपको लाभ मिलेगा। आप जरुरत से ज्यादा भावुक हो सकते हैं। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि
आज व्यापार में किस्मत का साथ मिलेगा। आज कहीं बाहर की यात्रा करने से बचें। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, उन्हें आज जरूरत से ज्यादा फायदा हो सकता है। आज आपके काम को देखकर बॉस खुश होंगे। आज आपके सोचे हुए कामों में सफलता मिलेगी। दूसरों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप बिना कहे लोगों की मदद करेंगे। आपका दिन बढ़िया रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद आज आपको प्राप्त होंगे।

तुला राशि
आज का दिन थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। आज नजदीकी लोगों से कुछ परेशानी हो सकती है इससे आपको संभल कर रहना चाहिये। आप अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें, वरना किसी बात पर बहस भी हो सकती है। इस राशि के छात्रों को आज पहले से दिये हुए इंटरव्यू का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। व्यापारियो को करोबार से संबधित यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे आपको बड़ा मुनाफा भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा है। आज आपको बिजनेस मे जबरदस्त लाभ हो सकता है। इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।ऑफिस में किसी सहकर्मी से अपने लिए तारीफ सुनने को मिल सकती है। आज भाई-बहन से किसी काम में मदद ले सकते हैं। आपका मन शांत रहेगा। रोजाना योग करने से आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। परिवार वालो का सहयोग आपके साथ बना रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। अच्छे विचार दिमाग में आयेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगो को पसंद आयेगा। आपको कुछ नया सिखने के मौके मिलेंगे। नई स्थितियों के साथ तालमेल बहुत अच्छी तरह बना लेंगे। आज आसपास के लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों में बातचीत हो सकती है। आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सोच रहे है तो दिन शुभ है| वाहन चलाते समय सवधानी बरतें और सेहत का खास ख्याल रखें। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि
आज रोजमर्रा के कुछ कामों में आपका मन नहीं लग पायेगा। आज कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं। आपको धन पाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज बच्चों से कुछ मतभेद हो सकते हैं इस्लिए बिना गुस्सा करे उन्हें शांति से समझाए। आज ऑफिस में मिलकर काम करने में ही भलाई है। साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। कारोबार में आ रही आपकी दिक्कतें खत्म होगी, इसमें पिता का सहयोग आपको मिलेगा।

कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अगर आज कोई नया काम शुरू करना चहा रहे है तो आज का दिन शुभ है। बच्चे आज कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा। अचानक से धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा साथ ही आज मनोरंजन के भी कुछ अवसर अचानक मिल सकते हैं। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि
आज जो नहीं सोचा वो काम भी पूरा हो सकता है। आज बड़े- बुजुर्ग को कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छा लगेगा। आज स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए भाई-बहन से मदद ले सकते हैं। आज आपके मन की चिंताएं खत्म हो सकती हैं। सोचा हुआ काम पूरा होगा। आज किसी रूठे हुए दोस्त को मना लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तो के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

Next Story