Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: कर्क, वृश्चिक, कुंभ सहित इन राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा…जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल: कर्क, वृश्चिक, कुंभ सहित इन राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा…जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
X
By NPG News

रायपुर 15 अगस्त 2021. पंचांग के अनुसार 15 अगस्त 2021 को श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. इस दिन नक्षत्र विशाखा है और चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा है. आज का दिन धन के मामले में आपके लिए कैसा होने जा रहा है, आइए जानते हैं आर्थिक राशिफल…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार की स्थिति में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपका नाम रोशन होगा। समाज में भी आपकी शुभ कीर्ति बढ़ेगी और आपको कोई विशेष सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता के चलते आज आप अपने पारिवारिक जीवन को समय दे पाने में नाकामयाब रहेंगे जिसके कारण आपका आपकी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। इसी वजह से घर में अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। यदि आपकी कोई दिली इच्छा लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका ध्यान व्यापार में कुछ नई योजनाओं की और चलेगा जिसमें आप अपना पूरा ध्यान लगाएंगे और इसका लाभ भी आपको अवश्य मिलेगा। सायं काल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्य के साथ किसी देवी स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका कोई कानूनी विवाद लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ था तो आज उसमें आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काम में यदि आज आप किसी बदलाव के करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है लेकिन आज आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है। इसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी और उसमें कुछ धन भी गया होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप जिस भी काम को करेंगे, उसी में आपको सफलता अवश्य मिलेगी इसलिए आज जो कार्य आपको अधिक प्रिय हो उसे ही करने की सोचें। विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधा आज गुरुजनों की मदद से समाप्त होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज के दिन आपको आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और आपकी प्रशंसा होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आज आप जिस भी कार्य को मेहनत और लगन से करेंगे, वह आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपने घर के काफी समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं । संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न होगा।

सिंह राशि

आज आप अपने माता-पिता के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। वहां आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रेवल से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपको परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिलेगी, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। आज आपकी योजनायें सफल होगी। लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे।

कन्या राशि

आज काम समय से पूरा हो जाने की वजह से आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिलायेगी। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे।

तुला राशि

आज आपके काम समय से पूरा होते जायेंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदलेगी। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आज आपको नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखनी चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो जायेगा। आज आपको अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। अपने कार्यों को सही ढंग से करने के लिए आज आप नयी योजना बनायेंगे। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। दामपत्य जीवन में खुशियों की बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि

आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे। जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आज आपको पहले की गयी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। आपसे लोग काम सीखना चाहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। ऑफिस में आज आपको काम में बॉस से वाहवाही मिलेगी।

मकर राशि

आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी करेंगे। ऑफिस में माहौल अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको अपना खान-पान ठीक रखना चाहिए। आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें।

कुंभ राशि

आप अपना ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बहतर बनेगी। ऑफिस में आज आपके पास ज्यादा काम रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी लाइफ में बेहतर बदलाव होंगे। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने घर आ सकता है। कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। शाम को परिवार वालों के साथ किसी धार्मिकस्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आजआपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

Next Story