Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशियों का बना हुआ है आज हानि का योग, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ…चमकेगी किस्मत, जानें अन्य का हाल

राशिफल: इन राशियों का बना हुआ है आज हानि का योग, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ…चमकेगी किस्मत, जानें अन्य का हाल
X
By NPG News

रायपुर 2 दिसम्बर 2020. पंचांग के अनुसार आज 2 दिसंबर को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. चंद्रमा आज मिथुन राशि में रहेगा और नक्षत्र मृगशिरा है. सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है. आज के दिन साध्य नामक योग बना हुया है. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति आज इन राशियों के आर्थिक राशिफल पर क्या प्रभाव डाल रही है, जानते हैं.

मेष

आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। व्यवसायियों को आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज्यादा जोखिम न लें। खर्च करने से पहले सोच विचार कर लें। पेट खराब होने या किसी चोट लगने की संभावना है। सावधानी रखें। निजी जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी से संबंध खुशनुमा रहेंगे, लेकिन झगड़े की नौबत भी आ सकती है। प्रेम जीवन सुख देगा।

वृषभ

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज पॉजिटीविटी से भरपूर रहेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार को लेकर नए विचार आएंगे, जिसे अनुभवी लोगों के साथ शेयर करें। धन लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। दिनचर्या में बदलाव होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। भाग्य आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, लेकिन मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। निजी जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी का बर्ताव चिड़चिड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छा समय मिलेगा।

मिथुन

आज आपको कामयाबी मिलने के योग हैं। हर कठिनाइयों का बखूबी सामना कर पाएंगे। आपके कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। सेहत का ख्याल रखें। शांत रहें। प्रभु की आराधना करें। निवेश को फिलहाल टाल दें। जो भी कार्य अधूरे हैं उन्हें पूरा करने में आज पूरी दम लगा सकते हैं। आज निवेश के मामले में सावधानी बरतनी होगी। बड़ा जोखिम उठाने से पहले काफी सोच विचार कर लें।

कर्क
आज का दिनमान थोड़ा सा नाजुक है, इसलिए सावधानी रखें। मन में अजीब अजीब से विचार आएंगे और एकाग्र होने में समस्या होगी, जिससे कामो में गड़बड़ी होने की आशंका हो सकती है। सावधानी रखें। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने घर परिवार से संतुष्टि रहेगी। परिवार में गाड़ी खरीदने की बात चल सकती है। प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा। आपके प्रिय के बर्ताव से आप थोड़े निराश होंगे। नौकरी पेशा लोगों को ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में लाभ होगा।

सिंह
आज अपनी कार्यकुशलता का लाभ उठायेंगे। इनकम में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी और खर्चे कुछ हद तक नियंत्रण में आएंगे। कुछ गुप्त आमदनी भी हो सकती है, जिससे आप की बांछें खिल उठेंगी। परिवार में बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। आज किसी की सेहत ज्यादा बिगड़ सकती है। दोस्तों का सानिध्य मिलेगा। उनके साथ खूब गप्पे मारेंगे। प्रेम जीवन में खुशी भरा समय रहेगा। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। काम को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

कन्या
आज का दिन अच्छा है। चाहे आपकी सेहत हो या आपका काम दोनों में ही आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। निजी जीवन में जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा। प्रेम जीवन में सुख और समृद्धि की बरसात होगी और अपने प्रिय से दिल की बात करेंगे। आज किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें और ट्रैवलिंग करने से बचें।

तुला
मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जिससे आप कोई क्रिएटिविटी कर सकते है। राजनैतिक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सिनियर्स आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। रास्ते में कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। आप बड़े-बुजुर्ग की सहायता भी कर सकते हैं लवमेट अपने रूठे हुए साथी को मनायेंगें।

वृश्चिक
दिन अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। वकीलों के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

धनु
दिन सामान्य रहने वाला है। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। धनलाभ का योग है। आपके बिजनेस को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील मिलने के योग नजर आ रहे है।

मकर
दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। इस राशि के कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं खत्म हो जाएंगी। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी।

कुम्भ
दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप आपकी धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके काम का विरोध करेंगे तो कुछ सहकर्मी आपके पक्ष में भी रहेंगे और कुछ सहकर्मी आपके विपक्ष में रहेगें। स्टूडेंट को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल मेंचेंजेस करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी।

मीन
दिन उत्तम रहने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी अच्छी पोस्ट पर हो सकता है। जिससे आपको राहत महसूस हो सकता है। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हलका होगा। इस राशि छात्रों के लिए दिन अच्‍छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। जरूरतमंदों को हरी मूंग की दाल दान करने से परेशानियां दूर हो जायेंगी।

Next Story