Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: माघ पूर्णिमा पर इन छह राशियों को होगा बड़ा फायदा…परेशानी होगी हल, कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में आएगा उतार…

राशिफल:  माघ पूर्णिमा पर इन छह राशियों को होगा बड़ा फायदा…परेशानी होगी हल, कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में आएगा उतार…
X
By NPG News

रायपुर 27 फरवरी 2021. शनिवार को माघ मास की पूर्णिमा है। इसे माघी पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.50 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को पहले मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्य को सिद्ध करने के लिए आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ तो रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकार कर सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी।
वृषभ राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे और उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित कर सकेंगे। रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। कारोबार में नए निवेश के अवसर खुलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में उत्साह रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयास करें। सोच समझकर कोई निर्णय लें, तो ही बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू न करें। परिवार के साथ धर्म ध्यान में समय बिताएं। मित्रों से मुलाकात अच्छी रहेगी।

कर्क राशि
आज का दिन आपका कार्य क्षेत्र में उत्तम फलदायक रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको सुखद समाचार प्राप्त होने के योग बनते दिख रहे हैं। व्यवसाय के लिए तो आज का दिन शुभ रहेगा। आपके मेहनत के अनुरूप फल मिलने के योग हैं। संतान के दायित्व की आज पूर्ति हो सकती है। यदि आप घर से कार्य कर रहे हैं, तब ही आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। राज्य मान पद व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि हो सकती है। आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगी।

सिंह राशि
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। आप किसी संस्था से भी जुड सकते है। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, अगर आप राजनिति के क्षेत्र से जुडे है तो, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा| शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। सेहत के लिहाज से आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा।

कन्या राशि
आज आपको किसी काम में एक्स्ट्रा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। कारोबार में बरकत होगी।

तुला राशि
आज आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है , इसे बिलकुल गवाए ना। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। सहपाठियों के साथ आपके रिश्तें अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपको करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुडे लोगो की समाज में मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। आज आप घर की परेशानियों को लेकर थोडा परेशान हो सकते है, लेकिन जीवनसाथी की सहायता सब ठिक होगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ के योग बन रहे है। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगी| स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

धनु राशि
आज विद्रोही आपके कार्यों में थोड़ी रूकावटें ला सकते है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा, साथ ही आप उनके साथ किसी प्रोग्राम मे जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। लवमेट के साथ आपकी थोड़ी अनबन हो सकती आज छोटी छोटी बातो पर गुसा करने से बचें। बेजनेस में लगाया हुआ पुराना पैसा आज आपको फयदा दिला सकता है।

मकर राशि
आज समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता कर सकती है। पारिवारिक काम की वजह से दौड़भाग करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। संतान सुख प्राप्त होनें की सम्भावना है। दूर रहकर पढाई कर रहे बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

कुंभ राशि
आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगा सकते हैं। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने से आपकी वाहवाही का पात्र बन सकते हैं। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश कर सकते हैं। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है।

मीन राशि
आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। लवमेट कहीं घुमने का प्लान बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

Next Story