Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन पांच राशिवालों को मिलेंगे सुनहरे मौके… मिल सकती हैं सरकारी नौकरी, वहीं ये लोग बेकार के खर्च से बचे

राशिफल: इन पांच राशिवालों को मिलेंगे सुनहरे मौके… मिल सकती हैं सरकारी नौकरी, वहीं ये लोग बेकार के खर्च से बचे
X
By NPG News

रायपुर 9 अप्रैल 2021. आज हम आपको शुक्रवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। ऐसा हो सकता है कि काम की अधिकता के चलते आप अपने परिवार के लिए समय निकालने में कामयाब ना रहे, इसलिए परिवार के लोग आज आपसे कुछ नाराज हो सकते हैं। आज आपको राजनीतिक सहयोग भी प्राप्त होता दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधी प्रबल होंगे, लेकिन वह सायंकाल के समय स्वयं ही परास्त हो जाएंगे। रोजगार से जुड़े जातकों को आज कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

वृषभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। नए लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले निपटेंगे। कारोबार में मुनाफा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और मेहनत का प्रतिफल भी प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने बचें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुजुर्गों कि सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता से तनाव भी बढ़ेगी। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कलह हो सकती है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। परिजनों और मित्रों को पूरा सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई भरा हो सकता है। आज आपको किसी वजह से तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपका शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। व्यवसाय में आज आपके विरोधी भी आपसे परास्त होंगे। व्यापारियों को आज भरपूर लाभ होगा और उनकी व्यवस्था की योजनाओं को भी आज बल मिलेगा, जिससे वह अपने बिजनेस की गति को तेज करेंगे। संतान के विवाह संबंधी समस्या आज समाप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।

सिंह राशि
आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आप अपने कार्य को जल्द ही पूरा कर लेंगे। साथ ही आपको एक व्यापार में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव भी मिल सकता है। आप अपने माता पिता या बहन भाइयों के साथ समय बितायेंगे। सरकारी नौकरी वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। शाम के समय घर पर बच्चों के साथ गेमस खेलने में समय बितेगा। बच्चो को ऑनलाइन भी कुछ सिखाने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज भाई या बहन की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें साथ ही दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड किसी कलिग से लम्बी बात हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट आज किसी पुरानी बात को याद कर के खुश हो सकता है।

तुला राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप अपने ऑफिस का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शाम को आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश- खबरी मिलेगी। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिका राशि
आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ वित्त के मामले में लाभकारी साबित होंगे। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए थोडी और मेहनत करनी पडेंगी। आज लवमेट के साथ किसी बात पर विवाद आ सकता हैं। रिश्तों में सामंजस्य स्थापित होगा।

धनु राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपनी मनपसंद की कंपनी से कॉल आ सकता है, जिसका इंटरव्यू की तैयारी आप काफी समय से कर रहे है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होगा। छात्रों का करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन खरीदने के बारे में सोच सकते है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वह एक दूसरे से बात कर के अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में आ रही परेशनियों का निवारण होगा।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बिताओगे। बच्चे आज अपने माता पिता से कोई सलाह लेंगे। जीवनसाथी के साथ पुराने विवाद निपट जायेंगे। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर का बिजनेस करते है आज उन्हें धन लाभ होने की उम्मीद है। बस व्यर्थ के खर्चो पर कंट्रोल रखें। इस राशि के आर्किटेक वालों के लिए आज का दिन समान्य और राहतपूर्ण रहेगा। स्वास्थ का थोडा ध्यान रखें , तला-भूना ना खायें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सब अच्छा होगा।

कुंभ राशि
आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगी। घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आज निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। आप अपनी समझदारी से कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है।

मीन राशि
आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने का मन करेगा। परिवार में चल रही आपकी निजी समस्याओं जल्द दूर हो जायेगी। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। बच्चे शाम को मां से कुछ अच्छा खाने की जिद कर सकते है, बेहतर होगा घर पर ही कुछ अच्छा बना के खिला। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Next Story