Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: तुला सहित इन पांच राशियों का होगा भाग्योदय, मिथुन सहित इन राशियों पर पड़ेगा अधिक प्रभाव… जानिए बाकियों का हाल

राशिफल: तुला सहित इन पांच राशियों का होगा भाग्योदय, मिथुन सहित इन राशियों पर पड़ेगा अधिक प्रभाव… जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 4 मार्च 2021. दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी और नया काम भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, परिश्रम की अधिकता रहेगी, सभी जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग और सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य नरम हो सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। नया काम मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रगति के योग हैं। संतान से सुख और आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। यात्रा को टालें।

मिथुन राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से यश, कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

कर्क राशि
आज आपको उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, जिसमें भाग्य भी आपका भरपूर साथ देगा। किसी महान व्यक्ति के सहयोग से आज आपको कोई मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसे प्राप्त करने की आप की प्रबल इच्छा थी। व्यापार में यदि कुछ नई योजनाओं को लाने का सोच रहे थे, तो आज वह शुरू हो सकती हैं, जिससे व्यापार को नई गति मिलेगी। रोजगार के क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, आज उनको रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। संतान को आज मेहनत के दम पर सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि
आज का दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है। आज कोई रिश्तेदार या आपके साथ काम करने वाला व्यक्ति आपके विचारों का विरोध कर सकते है। आज ज्यादातर समय घर से बाहर दोस्तों के साथ ही बीतेगा। आज नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखें बेहतर होगा कि जंक-फूड खाने से बचें। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे है। बच्चे घर के कामों में माता की सहायता करेंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से आपके बॉस आपसे खुश हो सकते हैं| आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिये फायदेमंद होगी। आज अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रो का पूरा ध्यान पढाई पर रहेगा, उन्हे सिनियर्स का स्पॉर्ट मिलेगा। बाहर का ऑयली खाने से बचें , पेट संबंधित परेशानी हो सकती है।

तुला राशि
आज आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज थोड़ा अधिक खर्च होने के योग नजर आ रहे हैं। आज कुछ ऐसी समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको परेशानी हो सकती है। आज पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज किसी मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का हो सकता है। बच्चो का समय पिता के साथ बितेगा।

वृश्चिक राशि
आज कुछ लोगों से आपको पूरा समर्थन मिल सकता है। आज लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। आज किसी सहकर्मी से ऑफिस के काम से संबंधित बात करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। बच्चे आपके साथ गेमस खेलने की जिद करेंगे, उन्हे माता से कोई उपहार भी मिलेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। छोटे उद्योग वाले लोगो को बढ़ा मुनाफा होगा।

धनु राशि
आज छोटे कामों से दिन की शुरुआत करेंगे, तो ज्यादा सफलता मिलेगी। आज परिवार के कुछ लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी काम के लिए की गई कोशिशों के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है। आज अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलेगी, आप कोई नया कोर्स भी शुरु कर सकते है।

मकर राशि
आज स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिल पायेंगे। आज गुस्से में किसी से कुछ न बोलें, बेहतर होगा चुप रहने की कोशिश करें। आज किसी जरुरी काम में जल्दबाजी न करें, नही तो वह काम दोबारा करना पड़ कता है । कला के क्षेत्र से जुड़े लोगो का समाज में मान सम्मान बढेगा । घर में थोडी तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जायेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ कोई काम करेंगे, तो काम समय से पूरा हो जाएगा। आज जीवनसाथी के जीवन में पॉजिटिव बदलाव आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। महिलाओं का ज्यादा समय आज खरीददारी में बीत सकता है । कारोबार को बढाने में बडे भाई का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे है तो घर के किसी बडे की सलाह जरूर ले। आज कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज जो भी अच्छा काम करेंगे, उसका दूसरे लोगों पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। आज पारिवार से जुड़ी परेशानियां खुद-ब-खुद दूर हो सकती हैं। आज बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

Next Story