Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन पांच राशि वालों को मिलेगा लाभ… यात्रा के बन सकते हैं योग,कैसा रहेगा रविवार का दिन

राशिफल: इन पांच राशि वालों को मिलेगा लाभ… यात्रा के बन सकते हैं योग,कैसा रहेगा रविवार का दिन
X
By NPG News

रायपुर 5 सितंबर 2021. रविवार को भाद्रपद मास की त्रयोदशी तिथि है. इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष योग बन हुआ है. आज मासिक शिवरात्रि है. चंद्रमा आज कर्क राशि में गोचर कर रहा है.

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ परेशानियां आएंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आज आप पर मानसिक दबाव रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। व्यापार में यदि किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक करें। आज आपको जोखिम भरे निवेशो में धन लगाने से बचना होगा। यदि ऐसा किया, तो भविष्य में आपका वह धन डूबता है।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उनको कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही धन उधार ले। यदि किसी नए कार्य को शुरू करना है,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपना काम ध्यान लगा कर करना होगा, नहीं तो वह जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से किए गए कार्यों में आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। मित्रों के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए,क्योकि इसमें आपको कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज आपको अपने किसी अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भी आज आपको लाभ दे सकता है। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी से कोई झड़प हो सकती है।

कर्क राशि
आज आप शुभ कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। व्यापार मे आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो आज समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों पर धन खर्च होने से मन में हर्ष होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आपको अपनी नौकरी व व्यापार दोनों में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय यदि आपका कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भी सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोचेंगे। लवमेट्स आज एक दूसरे का सम्मान करेंगे। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी।

कन्या राशि

आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिलेंगे। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके कन्धों पर आयेगी। छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता हाथ लगाने वाली है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। जीवनसाथी आज आपको कोई अच्छी खबर सुनायेंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिलेगा। आज आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आज आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। लेखन का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ नया करने वाला होगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे , जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात होगी।

धनु राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिलेंगे। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपका रुझान भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रहेगा। आज आप अपने मन की बात किसी से शेयर करेंगे। भविष्य को लेकर आज आप किसी से सलाह मशविरा लेंगे। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी।

मकर राशि

आज आप परिवार वालों के साथ किसी काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी। आज आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। छात्रों को आज शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। जीवनसाथी को सफलता मिलेगी। लवमेट्स आज अपने रिश्ते के बारे में घरवालों से बात करेंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होंगे। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार भाव रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी जरुरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है | वेब डिजाइनर के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे।

Next Story