राशिफल: इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चेहरे पर खिलेगी मुस्कान…वहीं इन्हें हो सकता है नुकसान… पढ़े आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
रायपुर 18 अगस्त 2021. आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज पुत्रदा एकादशी है। आज पूरा दिन पार कर रात 12 बजकर 7 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज 12 बजकर 7 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए काफी हर्षोल्लास वाला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बनती दिख रही है, जिसके आपका मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह व मंगल कार्य में सम्मिलित हो सकते है, जिसमें आपकी कुछ परिजनों से मुलाकात होगी। आज आपके सोचें हुए सभी कार्य पूरे होंगे, जिन्हें देखकर आप उत्साहित होंगे।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूलता भरा रहेगा। परिवार में सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा, जिससे आपको यदि कोई पुरानी समस्या थी, तो वह भी समाप्त होगी। नौकरी कर रहे जातक यदि स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के आशीर्वाद से आज आपको धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको आज अपने अनावश्यक खर्चा पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप संगीत व कला का भी आनंद लेते नजर आएंगे।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपने आलस्य को त्याग कर अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आज आप अपने ऊपर ही कुछ खर्चा करने की सोचेंगे, जिसमें आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। नौकरी में आज आपको कोई जिम्मेदारी वाला कार्य सौंपा जा सकता है, जिसे सायंकाल तक पूरा करने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने जीवन साथी व संतान के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई उतम अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करेंगे। बिजनेस मे आज आपको अपने किसी मित्र के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप अपने बिजनेस की कुछ नयी योजना को आगे बढ़ा पाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्य सफल होंगे।
सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको ऑफिस के अधिकारियों के साथ ताल-मेल बनाकर कार्य करने की जरुरत है। आज आपको धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आज किसी पुराने कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आपको दूसरों के कामों में दखल देने से बचना चाहिए। दिनभर के कार्यों से आज आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी। आज आप सोशल साईट पर समय बिताने के वजाय कार्यों पर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर बनी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। सोचे हुए सभी काम समय से पूरे होंगे। व्यापार में बड़ा लाभ होगा।
तुला राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आने में देर होगी। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से वह तय वक्त में पूरा हो जायेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहद अच्छा है। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने का मन बनायेंगे। संतान की ओर से खुशियाँ प्राप्त होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
धनु राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी जरुरतमंद की मदद करने से आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में अच्छा माहौल बनायेगा। आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। कई दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
मकर राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। जीवनसाथी से आज कोई खास खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में व्यस्त रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।
कुंभ राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। आय बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।
मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी| जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। करोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप अपने ज्यादातर कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव होगा। कई दिनों से रूके हुए सभी कार्य पूरे होंगे।
