Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: मिथुन सहित इन राशियों को धन मिलने की संभावना, इन राशियों को पैसों के लेनदेन में रहना होगा सावधान… जानिए अन्य का हाल

राशिफल: मिथुन सहित इन राशियों को धन मिलने की संभावना, इन राशियों को पैसों के लेनदेन में रहना होगा सावधान… जानिए अन्य का हाल
X
By NPG News

रायपुर 16 अप्रैल 2021। आज कैसारहेगाआजकादिन आज के दैनिक राशिफल 16 अप्रैल चक्र में ग्रहों की स्थिति पर कुल निर्णय के अनुसार (आज का दिन राशिफल) आपकी दैनिकराशिफल क्या कहती है।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों को पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना होगा। कार्य के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा व्यापार में वृद्धि होगी। आप अपने समय पर ऋण चुका सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक परेशानियों को लेकर आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पर ध्यान दीजिए। आमदनी के अनुसार आपको अपने घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलना होगा। कार्यप्रणाली में सुधार आ सकता है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। बुद्धि और कार्यकुशलता से जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे, उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। सायं काल के समय किसी मित्र या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत होगा। आज कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करने में धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन अब आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा, नहीं तो भविष्य में आप परेशानी में आ सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त होगी।

कर्क राशि
आज सामाजिक व राजनीति के क्षेत्र में प्रगति के योग बनते दिख रहे हैं। आज आपको बेवजह खर्च करने के बजाय अपने खर्चों पर कटौती करनी होगी अन्यथा आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है। अपनी उपलब्धियों का जिक्र सभी से नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। व्यापार में यदि कोई रुकावट आ रही है, तो वह पिताजी की सलाह से समाप्त होगी। जीवनसाथी के लिए आज कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। संतान के भविष्य की थोड़ी चिंता सता सकती है।

सिंह राशि
आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायें। जो लोग डांस सीखना चाहते है, वह सोशल मिडिया की मदद से सीख सकते है। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ सकती है। महिलाओं को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और उनकी बात भी मानेंयेंगें। मां दुर्गा को नारियल चढायें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कन्या राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें जब उसे भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नव विवाहितो को आज हिल स्टेशन घुमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। कुष्माण्डा देवी को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी।

तुला राशि
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रूका हुआ पूरा पैसा आपको वापस मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओ को बढ़िया नौकरी के मिलने की सम्भावना बन रही है। जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो में वाहवाही मिलेगी। एलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

धनु राशि
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करीयर को बढ़ाने मे किये गये प्रयासों के चलते लाभ होगाǀ संतान की सफलता के कारण , घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद कर सकते है। जिससे उन्हें अच्छा महसूस होगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुष्माण्डा देवी के आगें हाथ जोडें, रूकें हुए काम पूरें होंगे।

मकर राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठण्डे दिमाग़ से सोचेने की जरूरत है। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांग सकते है। समाज में आज आप अपनेबढ़िया कार्यो के कारण पहचाने जायेंगे। मेडिकल की पढाई कर रहें छात्रो को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजो का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तनाव बढ़ सकता है। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सब ठीक रहेगा।

कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे। पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारिया आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है,उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बच्चे आज अपके साथ खेलने की जिद्द कर सकते है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, सुबह उठकर एक्सरसाइज जरुर करें। दुर्गा जी के सामने कपूर जलाएं, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन राशि
आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। जिम ट्रेनर को आज अच्छे ग्राहक मिलेगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी
और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरते, दुर्घटना होने की संभावना है। कुष्माण्डा देवी को इलायची अर्पित करें ,जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।

Next Story