Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशियों के लिए बन रहे हैं धन लाभ के योग, इनके बीच मतभेद होंगे दूर….जानिए बाकियों का हाल

राशिफल: इन राशियों के लिए बन रहे हैं धन लाभ के योग, इनके बीच मतभेद होंगे दूर….जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 22 नवंबर 2020. आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। किसी मित्र के साथ काफी दिनों से चल रहा मतभेद दूर हो सकता है। आप आज अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार में सहजता रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ

आज युवाओं को कामयाबी मिलेगी। कैरियर संबंधी प्रयास सफल होंगे। यात्रा करने के दौरान किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर काबू रखें। अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। आपका काम अच्छा चलेगा। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है।

मिथुनइस सप्ताह कर‍ियर संबंधी की गई यात्राओं द्वारा अच्छे संयोग बनेंगे एवं शुभ परिणाम सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति भी शनै-शनै होगी। कार्यक्षेत्र में हालांक‍ि इस सप्ताह किसी प्रॉजेक्‍ट को लेकर काफ़ी बेचैन रहेंगे।

कर्कआर्थिक मामलों में इस सप्ताह व्यय अधिक रहेगा एवं किसी मातृतुल्य महिला पर भी ख़र्च अधिक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने प्रॉजेक्‍ट को लेकर व्याकुल रहेंगे एवं उसे पूरे होने में अभी कुछ और वक्‍त भी लग सकता है। सप्ताह के अंत में कोई नई शुरुआत जीवन में ख़ुशियां लेकर आ सकती है।

सिंह
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी खुश और मजबूत रहेंगे। मन में प्रसन्नता होगी। हर्ष रहेगा और प्रेम की भावना रहेगी। इसका अच्छा फल आपको अपने दांपत्य जीवन में मिलेगा। जीवन साथी से आपके नजदीकी बढ़ेगी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। आज आपको व्यापार के सिलसिले में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित कोई लाभ भी होने की संभावना है। अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें।

कन्या
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपके खर्चे इतने बढ़ जाएंगे कि उन्हें नियंत्रण में रखना आपके लिए चुनौती होगा। आज किसी भी व्यक्ति से वाद विवाद ना करें क्योंकि यह आपके विरुद्ध जा सकता है। कोर्ट कचहरी के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान के लिए चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन में दिन अनुकूल नहीं है, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। आप अपने दम पर काम को अंजाम देंगे, जिससे आंशिक सफलता मिलेगी।

तुला
आपके लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है। प्रेम जीवन में आज का दिन काफी खुशनसीब रहने वाला है क्योंकि आज आपका प्रिय आपसे प्रेम जतायेगा और आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी दे सकता है। आपकी खुशी का ध्यान रखने के लिए कोई ऐसा कार्य करेगा, जिससे आपकी नजर में उनकी इज्जत और बढ़ जाएगी, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें आज के दिन को सामान्य तरीके से बताने का प्रयास करना चाहिए और यदि रिश्ते में कोई तनाव है, तो उसे दूर करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। आप कुछ नया सीखेंगे। कोई क्रिएटिव काम करेंगे और नौकरी के क्षेत्र में आज बदलाव की संभावना बन सकती है। व्यापार में अच्छे लाभ मिलेंगे।

वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार में खुशी भरे पल आएंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतर समय बिताएंगे, जिससे आप सभी के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार के लोग एकजुट होंगे और किसी नए काम के बारे में विचार करेंगे। इससे आपको आत्म बल मिलेगा और काम के सिलसिले में भी बेहतर काम कर पाएंगे और उससे आपको लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। किसी प्रकार की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में समय अनुकूल रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज खुशी मिलेगी।

धनु
आज का लेन-देन सही रहेगा और ट्रैवलिंग में समय बीतेगा। किसी खास के साथ खुशनुमा यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको नई ताजगी का एहसास होगा और आपका प्रेम संबंध मजबूत होगा। दोस्तों के साथ भी समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके घर में कोई पड़ोसी या रिश्तेदार आ सकते हैं। परिवार में किसी की शादी की बात चल सकती है। धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। कुछ खर्चे भी होंगे। दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लेने का दिन रहेगा।

मकरआर्थिक मामलों के लिए यह समय अनुकूल है एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बना रहा है। कार्यक्षेत्र में काफ़ी उलझन रहेगी एवं हो सकता है किसी समाचार को प्राप्त कर मन चिंताग्रस्त हो जाए। इस सप्ताह कर‍ियर संबंधी की गयी यात्राओं द्वारा साधारण सफलता के संयोग बन रहे हैं।

कुंभकार्यक्षेत्र में विशेष सफलता हासिल करेंगे एवं आप जितना अधिक प्लान कर काम करेंगे उतना अधिक सफल भी रहेंगे। यह समय शांति से अपने भविष्य के बारे में सोचने का एवं उस पर अमल करने का समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अत्यंत अनुकूल है एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग भी आपके लिए काफ़ी सुकून लेकर आ रहे हैं। किसी प्रॉपर्टी आदि के बारे में भी ख़रीद-फ़रोख़्त या फिर रेनोवेशन का मन बन सकता है।

Next Story