Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशि वालों को अटका हुआ पैसा मिलने का है योग, जानिए किन राशि वालों के लिए शुभ और अशुभ है आज का दिन…

राशिफल: इन राशि वालों को अटका हुआ पैसा मिलने का है योग, जानिए किन राशि वालों के लिए शुभ और अशुभ है आज का दिन…
X
By NPG News

रायपुर 23 सितम्बर 2020. केतु 23 सितंबर 2020 (बुधवार) को सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर धनु राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। जिसके बाद केतु 12 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में रहेगा। केतु भी राहु की तरह वक्री चाल अवस्था में रहता है। केतु का राशि परिवर्तन कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव डालेगा। जानिए आपकी राशि पर केतु के राशि परिवर्तन का कैसा पड़ेगा प्रभाव-

मेष

आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आप अपनी सारी ऊर्जा अपने नए प्रोजेक्ट में लगाएं और अपने प्रयासों को दुगना करें। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके बदलाव आने की संभावनाएँ हैं। यदि आप बहुत दिनों से विदेश में जाकर नौकरी करना चाह रहे थे तो आज का दिन अनुकूल फल प्रदान कर सकता है। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को यह आज का दिन लाभ दे सकता है। सट्टा व लॉटरी से धन कमाने के चक्कर से दूर रहें। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं।

वृष

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा। घर में सुख सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान ख़रीदने का भी योग बन रहा है। आज अविवाहित लोगो के लिए विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।किसी जानकार से बात करने के बाद ही कोई नया काम हाथ में लें। साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार रहेंगे। कई फायदेमंद सौदों से आप जुड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय प्रगतिकारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दोपहर बाद खुशी की लहर आएगी और आप एक दूसरे को समझ कर कुछ खास मुद्दों पर बातचीत करके, आज के दिन को हल्का बनाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक बातें करेंगे और अपने प्रिय का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते में क्रिएटिविटी का फायदा उठाएंगे और अपने प्रिय को खुश रखेंगे। दोपहर बाद आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। इनसे सावधान रहे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आप की पकड़ मजबूत होगी और आप की स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी। आपको लाभ मिलेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में खुशी का संचार होगा। लोग एक दूसरे को प्रेम से देखेंगे, कुछ खर्चे भी होंगे, लेकिन मन को खुशी मिलेगी। इनकम अच्छी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन नई खुशियां लेकर आएगा और आपका रिश्ता खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा सकते हैं। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए गुडलक लेकर आएगा। ऑफिस में आज सीनीयर्स से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। हो सकता है आपको पदोन्नति के अवसर भी मिले। इस राशि के लोगों के विवाह में आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी। आज आप कहीं रिश्तेदारों के घर घूमने जा सकते हैं। इस राशि के विवाहित आज अपने जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। स्टूडेन्ट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा उनका मन पढ़ाई में लगेगा साथ ही आपको प्रतियोगी परिक्षा से सम्बंधित आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकता है।

तुला

आज आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों की तरफ रहेगा। किसी काम को शुरू करने की सोच रहे है तो आज शुरू कर दें। इस राशि के व्यापारियों को आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में धानलाभ का योग है। उधार दिए हुए पैसे आज वापस मिलेंगे। किसी अजनबी पर बिलकुल भरोसा न करें। सेहत की प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। खान-पान का आपको ध्यान रखना होगा। ऑयली चीजें खाने से बचें। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने पेंडिंग पड़े केस आज आपके पक्ष में रहेगें। दो-चार नये केस आपको मिल सकते हैं।

वृश्चिक

आज बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा उच्च और बौद्धिक वर्ग में सम्मान मिलेगा। आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे| ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा। बातचीत और किसी को कोई बात समझाने के मामले में लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के लवमेट आज अपने साथी को खुश करने के लिए इयर रिंग गिफ्ट कर सकते हैं या फिर उन्हें कहीं घूमने भी ले जा सकते हैं।

धनु
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा,दोपहर तक खर्चों की झड़ी लगी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद उनमें कमी आएगी और दूसरी तरफ से आपकी इनकम बढ़िया होगी। आपका मन अच्छे कामों में लगेगा। किसी की मदद करने की सोचेंगे। घर में पूजा पाठ करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। भाग्य की प्रबलता से कामों में सफ़लता मिलती चली जाएगी। शादीशुदा लोगों का प्रिय के लिए बहुत ही प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने परिवार के साथ खुश महसूस करेंगे।

मकर
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शाम तक आप अपने काम निपटा लेंगे, क्योंकि उसके बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और किसी बात को लेकर आप काफी गंभीर होंगे। धार्मिक विचार मन में आएंगे। सेहत में सुधार होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार से समय की बात होगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपने प्रिय से कुछ खास बात कहेंगे, लेकिन आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। सावधानी रखें। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और भाग्य प्रबल रहेगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम पर ध्यान देने से काम से संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम की बढ़ोतरी होगी। हल्के खर्चों में भी कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति सही होगी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा ससुराल के लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं सही में जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मजबूत है।

मीन

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपका पूरा समय परिवार के साथ ही बितेगा। आज बिजनेस के सिलसिले में बिदेश जा सकते हो। आज आप कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीद सकते है। आज सोसाइटी में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

Next Story