Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन चार राशियों के लिए ठीक नहीं है ग्रहों की स्थिति, धन हानि होने के संकेत…. वहीं इनके लिए रहेगा आज का दिन शानदार

राशिफल: इन चार राशियों के लिए ठीक नहीं है ग्रहों की स्थिति, धन हानि होने के संकेत…. वहीं इनके लिए रहेगा आज का दिन शानदार
X
By NPG News

नईदिल्ली 6 मई 2021. गुरुवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1.37 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। चौतरफा सफलताएं मिलने के योग हैं। पैतृक मामलों में कुछ विवाद हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखेगे तो बेहतर होगा। वाद-विवाद में न पड़ें। अनावश्यक खर्चों से भी बचें। परिवार के साथ समय बितायें।नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यवसाय के लिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आज आप कोई जमीन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें, नहीं तो आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। आज प्रचुर मात्रा में धन हाथ लगने में कुछ विलंब हो सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यालय में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे जिसमें शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन राशि
आज का दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इस वजह से दिन भी अस्त-व्यस्त रहेगा। विद्यार्थी यदि नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर होंगे, लेकिन कुछ कमी के चलते मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आपकी कोई वस्तु खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है एवं यदि रिश्तों में कुछ खट्टास चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

कर्क राशि

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। ज्यादातर सभी कामों में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। धन प्राप्ति के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आज का दिन आपका बेहद खास रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

सिह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ कहा जा सकता है। आपके लिए नए संपर्क बनाने का एक अनुकूल समय है। लम्बे समय से चले आ रहे प्रेम प्रसंग और परिपक्व हो सकते हैं। कुछ जातकों के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। किसी बात को लेकर परिवार परिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।

कन्या राशि
कार्य क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से आपको आज कुछ राहत मिल सकती है। सहकर्मी आपकी कार्यशैली को और बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आपको अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आपका दिन आज अच्छा ही कहा जा सकता है। बेहतर होगा कि आप आज सोच-विचार का वार्तालाप करें।

तुला राशि
आज आप सकारात्मक विचार रखकर बात व्यवहार करेंगे तो उचित रहेगा, क्योंकि आज भागीदारों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं, जिसे लेकर आपको सावधान रहना चाहिए। परिवार में अच्छा समय बीतेगा। अपने आप को जितना हो सके, काम-काज में व्यस्त रखे। लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन जातकों के लिए अच्छा कहा जा सकता है। आपके पास अपने निकट और प्रिय लोगों के साथ अपनी मानसिकता सांझा करने का समय होगा। आर्थिक रूप से यह उत्तम समय है। परिवार में भी सुख की अनुभूति होगी, बशर्ते आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे।सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।

धनु राशि
आज का दिन आपके माहौल को थोड़ा गंभीर रखेगा, जिससे आप का मन मुश्किल से लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी योग्यता परखने का मौका मिलेगा। आज आपकी अपने पिताजी से बहस बाजी हो सकती है, जिससे घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार में आज काम कम, लेकिन धन लाभ अधिक हो सकता है, जिससे धन की आवक होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल का समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फल दायक रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना फल नहीं मिलेगा, लेकिन आप मेहनत करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। आज आपको व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आज विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती हैं। संतान के विवाह में यदि कोई बांधा आ रही थी, तो आज आप उसमें पिताजी की सलाह लेंगे। सायंकाल का समय आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवदर्शन आदि के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा। आज आप धैर्य और संयम के साथ अपने ऑफिस की सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक सामना करेंगे, जिनमें आप कामयाबी रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने विवेक बुद्धि से अपने व्यापार में नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में गुरुजी के साथ की आवश्यकता होगी। यदि कुछ कार्य आपके लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, तो आज आप उनको पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज किसी डील को फाइनल करना हो, तो करते समय कोई टेंशन ना लें। आज आप अपने खर्चे को काबू कर पाने में कठिनाई महसूस करेंगे, लेकिन यदि थोड़ी सी सख्ती दिखाएंगे, तो संभव हो जाएगा। सायंकाल के समय घर के सदस्यों को छोड़कर अन्य सभी लोग अपनी समस्याओं को लेकर आपके सामने आएंगे। लोग आज आपके द्वारा किए गए मार्गदर्शन से लाभान्वित होंगे, इससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। रात्रि का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

Next Story