Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इस राशि के जातक हर काम में होंगे सफल, वहीं ये लोग बात कहने में बरतें सावधानी

राशिफल: इस राशि के जातक हर काम में होंगे सफल, वहीं ये लोग बात कहने में बरतें सावधानी
X
By NPG News

रायपुर 8 जून 2021। मंगलवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। इस दिन दोपहर में करीब 12.50 पर चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य, बुध और राहु स्थित है। वृष राशि में 4 ग्रह एक साथ होने से चतुर्ग्रही योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको दाम्पत्य जीवन का भरपूर सुख मिलेगा। आज अपने आलस्य को त्यागना होगा। आज आपको घर व बाहर दोनों जगह आशा से अधिक सहयोगी वातावरण मिलने से आप के लगभग सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, लेकिन यदि आपने उधार का धन लिया हुआ है, तो इस कारण आपको थोड़ी चिंता रह सकती हैं, लेकिन सभी कार्य पूरे होने से लाभ अवश्य होगा। नौकरी से जुड़े जातकों की कार्यकुशलता की आज प्रशंसा होगी, जिससे उनके आत्मसम्मान की वृद्धि होगी, जो विद्यार्थी विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके समाज में अच्छे कार्यों से आप का गौरव बढ़ेगा व आपके खानदान का नाम ऊँचा होगा, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष के अच्छे आचरण और उनकी सफलता का यश देखकर आपको हर्ष होगा। आज नौकर चाकर व सांसारिक सुख के साधनों मे वृद्धि होगी और आपको व्यापार में आज आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आज आप को आप के निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा क्योंकि यदि आज कोई निर्णय लिया हुआ है, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज अपनी सोच में निराशा को कोई जगह ना दे। कार्यों में अधिक व्यस्तता रहने के कारण सामाजिक क्षेत्र से दूरी बनेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। धन लाभ से किए गए कार्यों में आज आपको कठिनाई से सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंगों के कारण आज आपका किसी से कोई वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी।

कर्क राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके फेवर में होगी।

सिंह राशि
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।

कन्या राशि
आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।

तुला राशि
आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

वृश्चिक राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।

धनु राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं, वह राजनीति घर में भी हो सकती है और कार्यस्थल पर भी। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी।

मकर राशि
आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ राशि
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।

मीन राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Next Story