Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशि वालों को म‍िलेगा उम्‍मीद से ज्‍यादा धन, वहीं इन राशि वालों की दिक्कतों का होगा अंत… जानें आपकी क‍िस्‍मत में आज क्या है…

राशिफल: इन राशि वालों को म‍िलेगा उम्‍मीद से ज्‍यादा धन, वहीं इन राशि वालों की दिक्कतों का होगा अंत… जानें आपकी क‍िस्‍मत में आज क्या है…
X
By NPG News

रायपुर 19 नवंबर 2020. आज का योग और जानिए किन-किन राशियों को मिलेगा फायदा, क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा होगा आज आपका दिन….

मेष
मेष राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र और परिवार के बीच में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से बहुत अच्छा दिन है। बातचीत से पुराने किसी विवाद का हल निकल आएगा। पार्टनरशिप शुरू करने के लिए भी बेहतरीन समय है। कैलकुलेटेड रिस्क लेकर काम करना लाभदायक सिद्ध होगा। धन समृद्धि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा। जीवन को सामान्य रूप से बिताएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ स्पेशल करना चाहेंगे।

वृषभ
वृष राशि के जातकों को कंपटीशन में सफलता मिलने के योग बनते हैं। शत्रु परास्त होंगे। चतुराई से विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहेंगे। वित्तीय दृष्टिकोण से भी भाग्य आज आपके साथ हैं। लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। जिनसे समृद्धि बढ़ेगी। आप के मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको अपने पिताजी को सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कोई प्रॉब्लम आ सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के घरवालों से खुश होकर मिलेंगे।

मिथुन
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। धन से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी या कहीं लम्बे समय से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी कोई नई डिल भी आपके हाथ लग सकती है। आपकी परेशानी दूर होगी। किसी समारोह में जाने का अवसर भी आपको मिलेगा, जहां आप अपने रिश्तेदारो से मिलेंगें।

कर्क
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवारवालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ भी समय बितायेंगे, इससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है,जिसकी मदद से आपको किसी खास काम में सफलता मिल सकती या भविष्य में फायदा हो सकता है। कारोबार बढ़ाने के लिए आपके मन में नए-नए विचार भी आ आयेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कते दूर होंगी।

सिंह
आज का दिन बढ़िया तरीके से गुजरेगा। आज अपनी किसी कलाकारी को लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे, जिससे लोग आप के कायल हो जाएंगे। आज निगम में भी बढ़ोतरी साफ नजर आएगी और आपको कोई अन्य तरीका मिल सकता है, जो आपकी इनकम को बढ़ा सकें। इससे आपको बहुत सुकून मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संपत्ति विवाद जन्म ले सकता है। कोशिश करें कि इससे दूर रह सके। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुशनुमा समय बिताएंगे और जीवन साथी के साथ आज शॉपिंग पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्रिय के साथ काफी वक्त बिताएंगे और आने वाले समय की तैयारियों और किसी लंबी ट्रैवलिंग का प्लान बनाएंगे। विरोधियों से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे फल की प्राप्ति होगी।

कन्या
आज का दिन आपसे बहुत कुछ मांगेगा। आपको अपने काम और प्रोफेशन में बैलेंस बना कर रखना होगा। नहीं तो एक नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें और अपने बॉस की नजरों में बेहतर प्रदर्शन करें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। आज कोई पुराना कर्जा उतार सकेंगे, जिससे आपको शांति महसूस होगी।

तुला
आज ट्रेवलिंग करने के लिए अच्छा दिन है। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपके नए लोगों से मित्रता हो सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएंगे। परिवार का वर्तमान बेहतरीन रहेगा और घरवालों के व्यवहार से आप काफी खुश होंगे। आप को शांति मिलेगी। अच्छा भोजन करने की आदत डालनी होगी। तभी आप स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। प्रेम जीवन की आपको शुभकामनाएं दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां भी चलती रहेंगी। फिर भी आपका दांपत्य जीवन आप को शांति देगा। काम के सिलसिले में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखना जरूरी होगा। आपका काम बढ़िया होगा, जिसकी वजह से आज नतीजे आपके पक्ष में आएंगे।

वृश्चिक
आज सामान्य रूप से समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तालाब देखने को मिल सकता है, लेकिन किसी की बात को दिल से ना लगाएं क्योंकि उन्होंने दिल से ऐसी बात नहीं कही है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके साथियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। जिससे कार्य में सफलता मिलेगी। धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा और दांपत्य जीवन में झड़प हो सकती है, लेकिन इसे बढ़ने ना दें।

धनु
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप के खर्चे जरूर बढ़ेंगे, लेकिन फिर भी आप की इनकम बढ़ेगी, जिससे आपको संतुष्टि रहेगी। आर्थिक बोझ नहीं होगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। यात्राओं में सुख मिलेगा। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। घर का वातावरण आपको नया कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के सहयोग से अनेक कामों को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज कोई नया काम इंतजार कर रहा है।

मकर
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा कर सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। करोबार में तरक्की मिलेगी। बेरोजगार को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कुंभ
आपका दिन बेहतर रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए काफी अच्छा होगा। लम्बे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। सभी दुखों का समाधान निकलेगा।

मीन
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। करियर को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। करोबारीयों को सफलता मिलेगी। आपका उत्साह भी बढ़ा हुआ रहेगा। भाई-बहनों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा, घर के कामों से जल्द ही फ्री हो जायेंगें, इससे आप अपने आपको ज्यादा समय दे पायेंगी। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।

Next Story