Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशि के जातकों को अटका हुआ पैसा मिलेगा वापस, हर काम होंगे सफल… वहीं ये लोग रहे सावधान

राशिफल: इन राशि के जातकों को अटका हुआ पैसा मिलेगा वापस, हर काम होंगे सफल… वहीं ये लोग रहे सावधान
X
By NPG News

रायपुर 21 अप्रैल 2021. आज हम आपको 22 अप्रैल 2021 दिन गुरुवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। निवेश संबंधित कामों में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में चल रहा तनाव दूर होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से सभी कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन इसमें कोई विघ्न डाल सकता है। कार्य क्षेत्र में कार्य करते समय आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय अचानक कोई लाभदायक समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप अपने घर की जरूरतों की चीजें की खरीदारी करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा। धार्मिक कार्यों में भी आज रूचि बढ़ी हुई दिखेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

मिथुन राशि
आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ेगा। ऑफिस में भी आपकी अप्रत्याशित उन्नति देखकर सभी हैरान रहेंगे और आपके शत्रु भी अधिक हो जाएंगे। आज आप मनोरंजन के लिए आंख बंद करके खर्चा करेंगे, परिजन आपकी इसी आदत से परेशान होंगे। व्यापार में नयी-नयी डील फाइनल हो सकती है, लेकिन आपको इनको तेजी से अपने व्यापार में लाना होगा, तभी आपको लाभ मिलता दिख रहा है और परिवार के बीच संतुलन बना पाएंगे, तो जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आध्यात्मिक पक्ष एवं परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। भाई बंधुओं की मदद के लिए आज आगे आएंगे। यदि कहीं निवेश करने का मन बना रखा है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। छात्रों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रही आर्थिक समस्या समाप्त होगी और उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र और घर में तालमेल बिठाने में असफल हो सकते हैं। एक काम करने के चक्कर में आज आपको किसी अन्य काम को बिगाड़ने का डर सताता रहेगा। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व उनको भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचाएं।

सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिल सकते हैं। नयें व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगें , जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। ऑफिस के कार्यो में चली आ रही समस्या आज समाप्त हो जायेंगी, इसमें आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि
आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको अपने कार्यो में परिवार वालो से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश सकते हैं।

तुला राशि
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज किसी दूर के भाई –बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा फिल होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना बड़े पैमाने पर हो सकती है। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरुरत है।

वृश्चिक राशि
आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बना सकते है। आपकी सोशल मिडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। व्यायाम करने से, डायबिटीज से संबंधित परेशानी खत्म होंगी।

धनु राशि
आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से कोरोबार को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आज आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करवाने में मदद करेगी। छोटे उद्योग वाले लोगो को आज अधिक मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

मकर राशि
आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरुरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अन बन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

कुंभ राशि
आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांग सकता है, जिसे आप आसानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लम्बी बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

मीन राशि
आज आपका दिन सामन्य रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। बच्चों को अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे आज की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। लवमेटस के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है, अपने साथी पर विश्वास बनायें रखें।

Next Story