Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशि वालों की किस्मत रहेगी आज बुलंद, मिलेगी तरक्की… वहीं ये लोग रहें सतर्क, जानें कैसा रहेगा आपका

राशिफल: इन राशि वालों की किस्मत रहेगी आज बुलंद, मिलेगी तरक्की… वहीं ये लोग रहें सतर्क, जानें कैसा रहेगा आपका
X
By NPG News

रायपुर 26 नवंबर 2020. आज दिन गुरुवार को आपका राशिफल कैसा रहेगा। द्वादशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। व्यतीपात योग अपने राजनीतिक शत्रुओं को नुकसान पहुँचाने, शत्रु का धन छीन लेने, शत्रु के घर में घुसकर आग लगाने के लिये बड़ा ही प्रशस्त माना जाता है। साथ ही रात 9 बजकर 20 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा।

मेष

आज युवाओं को कामयाबी मिलेगी। आर्थिक समस्या दूर होने की संभावना है। काम की गति तेज होगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। विवाद सुलझ सकते हैं। बोलचाल के दौरान खुद पर नियंत्रण रखें। अनर्गल शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आज का दिन ठीक रहेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

वृषभ

नए काम से लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। आपका कारोबार जोर पकड़ेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। ज्यादा काम से थकान महसूस करेंगे। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। मित्रों से मुलाकात होगी। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के मौके मिलेंगे और अपने प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए उनकी पसंद से कुछ काम करेंगे।

मिथुन
आज का दिन अच्छा रहना वाला है। ऑफिस में आप अधिकारियों के निकट रहेंगे साथ ही सहकर्मियों से किसी काम में सहयोग मिलेगा| व्यवसाय को लेकर भाग-दौड़ बनी रहेगी|आर्थिक स्थिती काफी मजबूत रहेगी । संपत्ति से जुड़े कार्य को आज पूरा कर लें। वरना काम पेंडिंग में जा सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं लोग अपनी शादी आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी साथ मिलेगा। । घन लाभ के योग भी बन रहे है।

कर्क
आज पूरा दिन बेकार के तनाव से आप परेशान हो सकते हैं। बेहतर होगा दोस्तों के साथ खुशी के पल बिताएं, वरना आपकी परेशानी धीरे-धीरे और भी बढ़ती जायेगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के लिये आज आपके मन में कुछ नये आइडिया आयेंगे। जिसकी जांच-परख करने के लिये आज का दिन ठीक है। आज का दिन खुशनुमा बनाने के लिये मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। धन में वृद्धि होगी।

सिंह
आज का दिन ध्यान से चलने वाला है। काम के मामले में दिन शानदार रहेगा और आपको आपकी मेहनत के नतीजे मिलेंगे। आपके प्रेम जीवन के लिए समय कमजोर रहेगा। अपना ध्यान काम पर रखें और आपके परिवार को भी आज आपकी जरूरत पड़ सकती है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करेंगे तो आपको इनकम बढ़ाने के नए रास्ते नजर आएंगे। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जो किसी समस्या से बाहर निकलने में आपकी मदद करेगा।

कन्या
आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपको भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने की जरुरत है। जिसमें किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होगा। आज पारीवारिक क्लेश के कारण आप थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। आपकी दखलअंदाजी से चल रहा मन मुटाव कम खत्म हो जायेगा। इस राशि के जो सोना चांदी के व्यापार से जुडे हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। पेट दर्द की समस्या से आज आपको थोड़ी तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आज आज तली चीजों को एवॉएड करें। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है,जो की काफी फलदायी होगा।

तुला
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पिछले कई दिनों से आप किसी बात को लेकर काफी परेशान चल रहे थें। अपनो की मदद से समाधान मिलना तय है।किसी जरुरी काम से मिला हुआ फायदा आपके हांथ से निकल सकता है। बेहतर होगा विरोधियों से सावधान रहें।आज आपका तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा शाम को ऑफिस से आने के बाद आराम करें। इस राशि के जो लोग स्वीट्स हाउस के मालिक हैं आज उन्हें कारोबार में वृद्धि करने के लिये अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जीवन में कई बदलाव होंगे। आज कई नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। जिनसे मिलकर व्यक्तित्व और क्षमताओं का विकास होगा। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। व्यापर में तरक्की होगी धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने के लिये जायेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुयें है आज उन्हें काफी फायदा होने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कुछ नई चीजोंको सीखने की जरूरत है क्योंकि जिस काम को आप नजरअंदाज करते आ रहे थे आज उन्हीं से आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा।कार्यक्षेत्र में आप थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करें, लोगों पर साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। जिससे आपको काफी धनलाभ भी होगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। सारी परेशानीया दूर होंगी।

मकर
आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी बात को लेकर आपके मन में उत्सुकता बनी रहेगी। कुछ लोग आपको खुद से जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप जो कहेंगेलोग उसे पूरी गंभीरता से सुनेंगे। इस राशि के जो छात्र इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं , उन्हें सफलता मिलनी तय है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उन्हें लाभ ही लाभ मिलने वाला है। खुद पर भरोसा रखें स्वास्थ्य ठीक रहेगा हर बिगड़े काम बनते नजर आयेंगे।

कुंभ
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकोअपनी परफॉरमेंस के लिये बॉस का समर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी ईमानदारी, और काम के प्रति के लिये आपको सम्मानित किया जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। अगर आज घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ जरुरत की सभी चीजें जरुर ले जायें। परिवारवालों के साथ आनंद के पलों को महसूस करें। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

मीन
आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। बिजनेस से रिलेटेड कोई बड़ी खबर आज आपको मिल सकती है। अगर आपके मन में कोई योजना हैतो आज का दिन आपके लिये खास हो सकता है। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। स्कूल में आपको सभी टीचर से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। होमवर्क का वर्कलोड आज कम रहेगा। आज नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। इस राशि के विवाहित आज पार्ट्नर को कोई अच्छी सी वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। कामयाबी जरुर हासिल होगी।

Next Story