Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: महीनें का पहला दिन मिथुन, मकर, तुला राशि वालों का दिन रहेगा उत्तम…. जीवनसाथी से मिलेगा गिफ्ट… कुंभ वालों का परिवार के लोगों से हो सकता है विवाद

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 1 सितम्बर 2021. बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.30 तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि

आज माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आज उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष राशि

आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये फायदेमंद होगी। आज आपका कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा जिसकी आप हर संभव मदद करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेगें। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा भी होगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। रोजगार के लिये आपको उचित अवसर मिलेंगे। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।

मिथुन राशि

आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी।

कर्क राशि

आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मन में जरूरतमंद लोगों की मदद करने का भाव आयेगा। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लवमेट्स के रिश्तों में चल रही समस्याएं आज समाप्त होंगी।

सिंह राशि

आज रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा जिससे आप अपनी जरुरत की वस्तुएं खरीदेंगे। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। आज सामाजिक कार्यों में आप आगे रहेंगे। काम काज में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आज आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

कन्या राशि
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बिजनेस कर रहे लोग किसी वजह से यदि कार्यों में रुकावट आ रही थी, तो आज वह भी आपके भाइयों की मदद से समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। ननिहाल पक्ष से यदि आपके रिश्तों में कोई कटुता चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

तुला राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता होगी, जिसमें उनके गुरुजन व माता-पिता उनका पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी सदस्य की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आज आप को व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकती है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाने का मन बनाया है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको घर व व्यापार दोनो मे यदि कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें उलझने से बचना होगा और अपने प्रमुख कार्यों को महत्व देना होगा। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। व्यस्तता के चलते आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं।

धनु राशि
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य है, तो वह भी आज आपका पूरा हो सकता है। लाभ पाने के चक्कर में आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए थोड़े से ही संतुष्ट रहें। यदि कोई पारिवारिक विवाद आपको परेशान कर रहा है, तो आज उसने सुधार हो सकता है, लेकिन यदि आप परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें व परिवार के सदस्य सदस्यों की सलाह अवश्य ले। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज नवीनता आएगी।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज वही कार्य करें जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए आज आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी पड़ सकती है। दिनभर लाभ के अवसर हाथ मे आने से आपका मूड अच्छा होगा। भविष्य में यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ था, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस करने के लिए रहने वाला है। आज कई काम एक साथ आपके पास आने से आपके लिए भागदौड वाली स्थिति रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन आज उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आप आपको व्यापार के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके व्यवसाय क्षेत्र के लिए उन्नति भरा रहेगा। आज व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का नया अध्याय शुरू होगा। यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ है, तो आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आप कोई भूमि व वाहन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी प्रियजन की मदद से समाप्त होगी।

Next Story