Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशियों के लिए दिन रहेगा शानदार, बाकी रहें थोड़ा संभलकर… लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जानें अपना दिन

राशिफल: इन राशियों के लिए दिन रहेगा शानदार, बाकी रहें थोड़ा संभलकर… लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जानें अपना दिन
X
By NPG News

रायपुर 28 सितम्बर 2020। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10.34 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। बुधवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। चंद्रमा राशि बदलकर मीन में आ चुका है। मंगल भी पहले से इस राशि में स्थित है। मंगल और चंद्रमा के एक ही राशि में होने से सभी लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष
आज आपके खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी। जो आपको थोड़ी सी परेशानी दे सकती है। आपके घर से दूर जाने या कुछ लोगों के विदेश जाने की संभावना भी बन सकती है। विरोधियों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। वह आपकी मानसिक शांति भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और अपने काम पर पूरा ध्यान भी देंगे। खूब मेहनत करने से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने एक गृहस्थ जीवन के संबंध में अपने जीवन साथी से दिल की बातें करेंगे और आपके बीच निकटता बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज बहुत खुश नजर आएंगे।

वृष
आप अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। शेयर बाजार से अच्छा लाभ मिलने का योग रहेगा। आज आपकी दिवाली बन सकती है। धार्मिक कामों में भी मन लगेगा और कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा, लेकिन कुछ विवाद भी हो सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से थोड़े परेशान होंगे। आपको अपने जीवनसाथी का बर्ताव समझ में नहीं आएगा। ऐसे में खुलकर बात करना अच्छा होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस और प्यारी बातों के सहारे अपने प्रिय के साथ रिश्ता आगे बढ़ाएंगे।

मिथुन
आज आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होगा और अपनी नौकरी में कैसे आगे बढ़ा जाए। इस पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपके बॉस भी आपसे आज संतुष्ट नजर आएंगे। हल्के-फुल्के खर्चे आपका ध्यान आकर्षित करेंगे, लेकिन पारिवारिक और घरेलू खर्चों पर आप कोई रियायत नहीं रखते हुए, दिल खोलकर खर्च करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से मिलने वाली किसी खास सलाह को मानेंगे। जो उनके बहुत काम आएगी और शादीशुदा लोग अपने ग्रहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी मन में धार्मिक भावना कर आप के प्रति पूर्ण श्रद्धा रखेगा और परिवार की जिम्मेदारियों को भी निभाएगा।

कर्क
पूरा दिन माता-पिता के साथ बितेगा। खुद से बनाई हुई खीर पैरेन्ट्स को खिलाने पर पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। पड़ोसी जिनसे पहले अनबन हुई थी वो सब भुलाकर दोस्ती का हांथ बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन करना अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। अगर लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें। घर से बाहर जाते समय जेब में काली मिर्च के सात दाने जरूर रखें। फायदा होना तय है। आपको मन की शांति मिलेगी।

सिंह
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व आपको सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के प्रापॉटी डीलर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते है।

कन्या
दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बितेगा। आप उसके साथ बाहर जा सकते हो जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। उन्हें पेंटिंग गिफ्ट करने से संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ रात का डिनर बाहर करने जा सकते हो। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी बड़े ऑफिस से जॉब का ऑफर मिल सकता है।

तुला
दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में बॉस अधूरे कामों को देखकर नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा कि अपना काम समय से पूरा कर लें। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। अपने लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इससे दोनों के रिश्तों के बीच मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के फैब्रीक्रैटर के लिए दिन बढ़िया रहेगा। अच्छी जॉब का ऑफर आपको मिल सकता है। आपका मन खुश रहेगा।

वृश्चिक
दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ शादी फिक्स हो सकती है। दोस्तों के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपका बाहर जाने का प्लान बन सकता है। घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने से रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। घर में छोटी-सी पार्टी भी हो सकती है। घर के सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

धनु
दिन आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। बेरोजगार बैठे लोगों को आज रोजगार मिल सकती है। साइंस से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर होगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन प्रमोशन हो सकता है। लवमेट लॉग ड्रइव पर जा सकते है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

मकर
दिन बाहर घूमने-फिरने में बितेगा। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है।आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

कुम्भ
दिन बहुत अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आपको किसी अपनो से धन की प्राप्ति होगी। आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो आपको पारिवारिक खुशी का लाभ होगा। इस राशि के लोग घर से बाहर निकलने से पहले घर में किसी कन्या का आर्शीवाद लेकर निकलें तो निश्चित लाभ की प्राप्ति होगी। आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। आपकी सभी परेशानियां दूर हो जायेंगी।

मीन
दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके मन में कुछ नया करने की इच्छाएं जागृत होंगी। इस राशि वाले छात्रों के लिए फार्म भरने संबंधी कार्य के लिए दिन शुभ है। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मे जा सकते है। वहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करोगे। पढ़ाई के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग है।

Next Story