Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, यश और धनलाभ के संकेत…वहीं राशि वाले रहें सतर्क

राशिफल: इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, यश और धनलाभ के संकेत…वहीं राशि वाले रहें सतर्क
X
By NPG News

रायपुर 6 नवंबर 2020. आइए जानते हैं आज आपके सितारे क्या कहते हैं. आज कार्तिक कृष्ण और दिन शुक्रवार को आपका राशिफल कैसा रहेगा।

मेष

आज आपको कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। रिश्तेदारों के साथ आज समय बिताएंगे। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। कीमती सामानों की सुरक्षा करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगा। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक रहेंगे।

वृष
आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आज का दिन किसी यात्रा पर जाने के लिए शुभ रहेगा। आज की गई यात्रा आपको सुख देगी। परिवार के लोगों का सहयोग आपके मन को जीत लेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा, जिससे जीवन साथी आपसे कुछ उखड़ा हुआ रह सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज उनके संबंधों पर असर पड़ सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, जो आप की मेहनत का नतीजा होंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन अहंकारी होने से बचें।

मिथुन
आज आपके मन में हर्ष की प्रबल भावना रहेगी क्योंकि आज आपको धन प्राप्ति होगी और अपनों का सहयोग मिलेगा, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी। भाग्य का सितारा प्रबल रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी, लेकिन विरोधियों से कुछ समस्या हो सकती है और उनके ऊपर कुछ खर्च भी करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। उस तनाव को दूर करने के लिए जीवनसाथी को कहीं बाहर लेकर जाये और उनसे स्पष्ट रूप से बातचीत करें और तनाव को दूर करने की कोशिश करें।

कर्क
आज का दिन मानसिक रूप से चिंता ग्रस्त बन सकता है, लेकिन यदि आप प्रयास करेंगे, तो काम में सफलता मिलेगी। विरोधियों से समस्या हो सकती है, लेकिन दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आपके जीवन साथी से आपको कोई नई बात जानने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा और संतान के प्रति ज्यादा सोच विचार करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।

सिंह
आज किसी बात को लेकर चिंताग्रस्त रह सकते हैं और आपकी सेहत भी कमजोर पड़ सकती है। सर्दी खांसी की शिकायत आपको परेशान कर सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। इस राशि के लोगों को प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति से संबंधित मामलों में आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

कन्या
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज लोग आपके प्रति आकर्षित होगें , कुछ नए लोगो से दोस्ती भी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे | इस राशि के बुक सैलरों के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आयेगा। उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। तेज वाहन चलाने से बचें। आज किसी अच्छे डाक्टर से सलाह लें , स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला
आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। इस राशि के विवाहित पुरूष आज जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करें तो संबंध मधुर बनेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलरस के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी। सड़क पर ड्राइव करते समय थोड़ा सतर्क रहें साथ ही मोड़ पर इंडीकेटर का प्रयोग करना न भूलें। आज परेशानियां चुटकियों में समाप्त हो जाएंगी।

वृश्चिक
आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बितेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए फलों का सेवन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। फायदा होना तय है।

धनु
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मकर
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज आपका मन अशान्त रहेगा | धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आप किसी करीबी की मदद ले सकते है। आज आप मन को शांत रखकर विवादों को हल करने की कोशिश करें तो व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। दैनिक कार्यों में भी सफलता के आसार बन सकते हैं।

कुंभ
आज आपका दिन नई उंमग लेकर आयेगा। आज किसी बिजनेस डील के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आज मुश्किल कामों का आसनी से निपटा लेगें। आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। आज कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। आपके दुखों का अंत होगा।

मीन

आज आपका दिन खुशियों भरा है। आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज पारिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है, भाई से अनबन दूर होगी | आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज एक्स्ट्रा मेरिटल रिलेशन से बचें।आपका जीवनसाथी आज अपने मन की बात आपसे शेयर करेगा।

Next Story