Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: मिथुन, तुला और धनु के लिए शुभ रहेगा दिन…. वहीँ इन पांच राशियों को होंगी मुश्किलें, रहें सावधान…

राशिफल:  मिथुन, तुला और धनु के लिए शुभ रहेगा दिन…. वहीँ इन पांच राशियों को होंगी मुश्किलें, रहें सावधान…
X
By NPG News

रायपुर 2 जून 2021. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को उग्र ग्रह माना गया है. नवग्रहों में मंगल को सेनापति का दर्जा प्राप्त है. मंगल का शुभ होना जीवन में लक्ष्यों को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाता है. मंगल व्यक्ति को साहसी बनाता है. लक्ष्य की प्राप्ति में साहस की विशेष भूमिका होती है.इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे. जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं. आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं. दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं.

मेष राशि

इस दिन आपको अच्छी सफलता मिलेगी। दृढ़ संकल्प और बहादुरी सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने की दिशा में आपका मार्गदर्शन करेगी। आप अपना काम सुचारू रूप से करेंगे और समय से पहले कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। आप अपनी मां के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में सक्षम होंगे। प्रेम या रोमांस के लिए यह दिन बहुत अच्छा नहीं हो सकता है। वित्तीय प्रगति दिन के लिए बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने द्वारा किए गए कार्य के लिए प्रोत्साहन और भत्तों को सुरक्षित करने में सक्षम होंगे और यह एक अतिरिक्त लाभ के रूप में आ सकता है। यह एक ऐसा दिन है जब आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने में सक्षम होंगे। आप फिटनेस का अच्छा स्तर बनाए रखेंगे।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आपके घर परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है। आज आप अपने परिवार की नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसमें आपका धन भी व्यय होगा। यदि आप कोई व्यापारी है, तो आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, जो आपके लिए व्यर्थ रहेगा। सरकारी नौकरी में आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज आपको संतान के मामले में भी कोई गंभीर फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें आपको जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आज आप किसी संस्था या व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए तीन उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपको विशेष प्रकार से लाभ देने वाला नजर आ रहा है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल होंगे। यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज सुलझ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों व परिवारजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो वह भी आज फिर से पनप सकता है, जिसकी आपको चिंता भी सता सकती है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है, लेकिन सतर्क रहें। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। रोजगार से जुड़े जातकों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आप अपने व्यापार की योजनाओं को गति देने में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आज आपका जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको दोस्तों व रिश्तेदारों की मदद भी करनी पड़ सकती है। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी भी मिल सकती है।

सिंह राशि

दिन अच्छा रहने का वादा करता है। आपके प्रयास फल देंगे और अप्रत्याशित लाभ भी संभव हो सकता है। इससे आप खुश और संतुष्ट रहेंगे। दिन के लिए कार्य संबंधी यात्रा का संकेत दिया गया है। आपको अपने कार्यों को भी आसानी से करने में सक्षम होना चाहिए। अपने प्रेमी के साथ शब्दों के आदान-प्रदान में आपको सावधान रहने की आवश्यकता हो सकती है। विवाद होने की संभावना बन सकती है। कुछ स्थितियां आपको दिन के लिए अवांछित खर्चों का सामना कर सकती हैं। आप अवांछित प्रतिबद्धताओं को प्रबंधित करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं, क्योंकि ये बढ़ते रहेंगे। स्वास्थ्य दिन के लिए काफी अच्छा रहने का वादा करता है। हालाँकि, आपको जांघों में दर्द जैसी कुछ छोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूलता भरा रहेगा। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सदस्य बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सायंकाल के समय यदि आज आपके पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उस से दूरी बनाकर रखें। यदि आपका कानून से संबंधित कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आज आप पूरा दिन किसी प्रकार की उधेड़बुन में ही व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपने व्यापार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, इसमें आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर के सदस्यों में आज किसी बात को लेकर आपस में तनाव हो सकता है, जिसे आप अपने पिताजी की सलाह से दूर करने की कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय व्यापार की समस्याओं का समाधान मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपका किसी विशेष योजना की प्लानिंग करने में बीतेगा। आज आप घर व ऑफिस के कामों को निपटाने में पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों की आज अधिकारी वर्ग से अच्छी ट्यूनिग में रहने वाली है, जिससे आपके शत्रुओं को निराशा हाथ लगेगी। किसी संरकारी संस्था से भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपने अपने कार्य के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, आज आप उनको गति देंगे। जीवन साथी से आज कोई वाद विवाद हो सकता है।

धनु राशि
आज का दिन आपके सितारे बुलंदियों पर होंगे। आज आपको अपने व्यापार में अचानक से भरपूर धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती होगी और आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी रिसर्च से जुड़े हैं, तो आज उसमें आपको कुछ बड़ा लाभ हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आपने अपने व्यापार में जो मेहनत की थी, वह आज आपको भरपूर लाभ देगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आज संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी आज कुछ चर्चा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती हैं, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा तभी आपका प्रमोशन मिल सकता है। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में बताएंगे, जिसमें आपके परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में धन वृद्धि होने से आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्यार में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज उनसे आपके संबंधों में भी मधुर होंगे। यदि आप कोई वाहन, भूमि खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और अपने अधिकारियों से मधुर व्यवहार बनाए रखें।

मीन राशि
आज का पूरा दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप दूसरों के काम के लिए दौड़ने भागने में भी समय निकाल देंगे। आज आपको अपनी समस्याओं को हल करने मे काफी मशक्कत करनी पड़ेगी और अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ेगी तभी वह सफलता मिलती दिख रही है। व्यस्तता अधिक रहने के कारण आज आपके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। विद्यार्थियों ने यदि आज किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो उनको आज सफलता मिल सकती है।

Next Story