Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: महालय अमावस्या का दिन इन राशि वालों के लिए है भाग्यशाली… ग्रहों की चाल कैसे ला रही है आपके जीवन में परिवर्तन, जानिए

राशिफल: महालय अमावस्या का दिन इन राशि वालों के लिए है भाग्यशाली… ग्रहों की चाल कैसे ला रही है आपके जीवन में परिवर्तन, जानिए
X
By NPG News

रायपुर 17 सितम्बर 2020. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

मेष
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शाम तक का समय बड़ा अच्छा रहेगा। आप दिल से खुश होंगे, लेकिन उसके बाद कुछ चिंताएं बढ़ेंगी। विरोधी परेशान करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान मजेदार रहेगा। आप अपने काम को इंजॉय करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ा अच्छा रहने वाला है।

वृष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभा कर खाली बैठेंगे और इंजॉय करेंगे। एंटरटेनमेंट में वक़्त गुजरेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय का दिल जीतेंगे और खुश रखेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में तनाव रहेगा, फिर भी एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी रखिए। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। मेहनत पर ध्यान दें। मन में अच्छे विचार आएंगे।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपनी मेहनत से काम में सफलता पाएंगे। दोपहर बाद परिवार के साथ वक्त बिता कर खुद को हल्का महसूस करेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन अपने रिश्ते से काफी खुश होंगे और प्रिया से प्यार भरी बातें करेंगे। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे इसलिए आप अपनी कोई बात साफ ढ़ंग से सामने नही कह पाएंयेंगें। धैर्य और संयम रखने से सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ बेैठ कर बात करे।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से सफर पर जाना पड़ सकता है। कुछ पुराने मामले सुलझ सकते हैं। किसी एक ही विषय पर ध्यान देंगे, तो बेहतर रहेगा। दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। नये लोगों से मित्रता बढ़ सकती है। आपका दिन खुशनुमा रहेगा।

कन्या
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर बनी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। सोचे हुए सभी काम समय से पूरे होंगे। व्यापार में बड़ा लाभ होगा। आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में स्थिर रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहद अच्छा है| घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। संतान की ओर से खुशियाँ प्राप्त हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत भी अच्छई रहेगी।

धनु
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। वित्तीय पक्ष मजबूत रहेगा। सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे।

मकर
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। सारे काम इच्छानुसार पूरे होने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस के किसी काम में आप व्यस्त हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।, आपके सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कुंभ
आज आप ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप बॉस से अच्छे पद की उम्मीद कर सकते हैं। आपको नौकरी के साथ-साथ संगठन में भी मजबूत स्थिति मिल सकती है। लेकिन अपने विरोधियों और छिपे हुए दुश्मनों पर नज़र रखने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वालों को उपयुक्त नौकरी मिलने की संभावना है। पार‍िवारिक मामलों में मन को शांत रखें। आज कमाई की अच्छी संभावना बन रही है। खर्चे भी कम रहेंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आप ज्यादातर मामलों में सफल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। लम्बे समय से रूके हुए सभी काम बनेंगे।

Next Story