Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: रविवार का दिन इन सात राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद… जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें यहां

राशिफल: रविवार का दिन इन सात राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद… जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें यहां
X
By NPG News

रायपुर 2 मई 2021. किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

मेष राशि

आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले इस दिन आप की उलझने वाले है। माता-पिता के सेहत में सुधार आने वाला है। आने वाले कुछ दिन आपके लिए बहुत ही अहम साबित होने वाले है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपके कार्यालय मे वातावरण आपके अनुकूल बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों का ध्यान आज नयी योजनाओं पर लगेगा। किसी देवी स्थान की यात्रा से आज आपके मन को सुकून मिलेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज सफलता मिलेगी। आज सायंकाल तक आपको उलझन से मुक्ति मिलेगी, जिससे आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहेगा। आप काफी समय आज अपने व्यवसाय के रुके हुए कार्य को पूरा करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज जो काम सबसे प्रिय होगा, आज वही करने को मिलेगा। आज आपको सभी कार्यों में अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, वह आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आज नौकरी मे किसी विशेष कार्य को करने की जिम्मेदारी आप को सौंपी जा सकती है, जिसे आप मेहनत से समय पर पूरा करेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। रुके हुए कार्य शुरू होंगे, जिससे मन में उत्साह रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च हो सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी।

सिंह राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। धनलाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ चीजें परेशान कर सकती हैं, लेकिन अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता से शारीरिक तथा मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। माता-पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

तुला राशि

विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काकी सम्वेदनशील होंगे। आत्मसंयत रहें। आप कुछ हद तक विचलित हो सकते हैं क्योंकि चीजें आपके आस-पास मौलिक रूप से बदल जाती हैं, इसलिए जितना हो सके उतना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। मन की उदासी दूर होगी, चित्त में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों से विशिष्ट पहचान बनेगी और कार्यों में यश भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज मनोकामना पूर्ति का दिन है। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा, अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लेना ठीक नहीं है। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आज यात्रा करना आपके लिए सही नहीं रहेगा। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन का खर्च अधिक हो जाने से मन व्यग्र रहेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पैशा वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिवार में खुशहाली रहेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

मकर राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ रहेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बनाएंगे और नए सौदों को अंतिम रूप दे सकते हैं। पुराने मित्रों से मुकालात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी।

कुम्भ राशि

आज का दिन कारोबारियों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं, जो सफल रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

मीन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से दूर रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यभार की अधिकता से मानसिक अस्वस्थता हो सकती है। संतानों की चिंता रहेगी। सरकारी काम आसानी से निपटेंगे।

Next Story