Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: राशि के जातकों की किस्मत खोल देगा सुकर्मा योग, ये जातक अनजान लोगों के सामने निजी चर्चा न करें… जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल:  राशि के जातकों की किस्मत खोल देगा सुकर्मा योग, ये जातक अनजान लोगों के सामने निजी चर्चा न करें… जानें अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 22 अक्टूबर 2020। गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो सुबह 7 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पहले मूल नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष

आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा होगा। किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। युवा वर्ग कामयाबी हासिल प्राप्त करेगा। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज कारोबार में अकस्मात लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। निवेश को फिलहाल टाल दें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कष्ट दूर होंगे।

वृषभ

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। भौतिक संसाधन जुटाने पर खर्च कर सकते हैं। नए काम से लाभ होगा। युवाओं के लिए कैरियर आगे बढ़ाने के अवसर आएंगे। कानूनी बाधा दूर होने की संभावना है। निवेश से लाभ हो सकता है। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारियों को सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी से कुछ अनबन हो सकती है।

मिथुन
लोगों का विश्वास आपमें बना रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति के इच्छुक छात्र के लिए समय बहुत अनुकूल है। छोटे भाई कि तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशी के लवमेट एक दुसरे को कुछ गिफ्ट देंगे तो प्यार में दोगुना बढ़ोतरी होगी। इस राशि के जो लोग लोहे का बिजनेस से जुड़े है उन्हें अधिक मुनाफा मिलने वाला है। जरूरत से ज्यादा तर्क-वितर्क करने से भी बचें। बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए में दिन अच्छा है।

कर्क
दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। इस राशि के जो लोग आर्किटेक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उनके लिए दिन प्रगति देने वाला है। किसानों को कुछ फायदा हो सकता है। फसल के बिक्री से संबंधी मनचाही रकम जमींदार से मिल सकती है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते है उनके लिए दिन बहुत अच्छा है। जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलनी तय है। नौकरीपेशा वाले लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर अधिक फायदा देगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।

सिंह
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। इससे पारिवार के सुख-शांति में वृद्धि होगी। अपनी मधुर भाषा के द्वारा आप अपने कार्य दूसरों से करवा सकने में सफल रहेंगे। इस राशी के जो लोग सेल्समार्केटिंग से जुड़े है उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है। पढ़ाई में मन लगेगा। लवमेट लॉग ड्राईव पर जाऐंगे। रिश्तों में आ रही दूरियां नजदीकियों में बदलेंगी।

कन्या
आपका दिन खास रहेगा। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें। इससे आपको ही फायदा होगा। व्यवहार कुशलता के कारण ऑफिस में बड़े अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाएं। इस राशि के जो लोग कवि है। उन्हें किसी कवि सम्मेलन में कविता सुनाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग बना सकते है। शाम को साथ में आइसक्रीम भी खाऐंगे।

तुला
दिन आपके लिए अच्छा है। जिस अच्छे मौके की आप कई दिनों से इंतजार कर रहे थे वो पूरा हो जाएगा। ऑफिस में आज रूके हुए काम सीनियर्स की मदद से पूरे हो जाएंगे। आपको पदोन्नति का अवसर भी मिल सकता है। इस राशि के बिल्डर्स को अचानक से काफी फायदा हो सकता है साथ ही धनलाभ के नये सोर्स बनेंगे। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते है।

वृश्चिक
आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। जिससे परिवार में सभी सदस्यों के रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए दिन अच्छा है। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी जिससे आपका मन खुश होगा साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग फिल्म से जुड़े है उनको कोई बढ़िया ऑफर आ मिल सकता है।

धनु

आज रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय खबर मिल सकती है। खर्च में बढ़ोतरी होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को विशेषज्ञों से लाभ होगा। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। कैरियर से जुड़ी समस्या का हल निकलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कर्ज की रकम फिलहाल वापस मिलने में संदेह है।

मकर

आज वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहें। चोट लग सकती है। कारोबार की बढ़ोतरी के प्रयास सफल होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी से विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। पुरानी बीमारी उभर सकती है। युवाओं को शुभ सूचना मिलेगी। बाहर का खाने से बचें।

कुंभ

आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। अनजान भय से ग्रसित रहेंगे। बोलचाल के दौरान तनाव हो सकता है। यात्रा को टालें। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। थकान महसूस कर सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज व्यस्तता अधिक रहेगी।

मीन
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा दूसरों की बात पर भरोसा न करें। महिलाओं को कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेना चाह रहे हैं। तो दिन शुभ है। लवमेट के लिए दिन बहुत बढ़िया है। बाहर कुछ टाईम स्पेंड करने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। नये क्लाइंट आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। घर में अचानक किसी की थोड़ी तबीयत खराब हो सकती है। अंकुरित चने खाने से स्वास्थ्य फिट रहेगा।

Next Story