Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशि वालों को धन लाभ होने के संकेत, बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है, वहीं ये राशि वाले रहें शांत… जानें अपना दिन

राशिफल: इन राशि वालों को धन लाभ होने के संकेत, बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है, वहीं ये राशि वाले रहें शांत… जानें अपना दिन
X
By NPG News

रायपुर 25 अक्टूबर 2020. रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन कुछ स्थानों पर विजयादशमी का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को श्रवण नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेषमेष राशि के जातकों को अपने कामकाज के तरीकों की वजह से दूसरों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। विदेश से संबंधित कामकाज आगे बढ़ने का योग भी बनता है। व्यापार व्यवसाय की खरीदारी पर धन खर्च का योग बनता है। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है।

वृषभवृष राशि के जातकों का ध्यान काम से ज्यादा मौजमस्ती की तरफ रहने वाला है। छुट्टी के दिन का सदुपयोग अपनी ऊर्जा को पुनः जागृत करने में करेंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा है। भूमि से संबंधित कामकाज आज निपटने का योग बनता है। पारिवारिक संबंध बेहतर बनाने के लिए धन खर्च करेंगे।

मिथुन
आज आपको अपने धन को इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा और जो पहले इन्वेस्टमेंट की है। आज उससे आपको बेनिफिट मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपको अपनी ओर खींच लेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी से आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी का मन धार्मिक कामों में ज्यादा लगेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज बेहद खुश नजर आएंगे। किसी काम में बाधा आ सकती है, जिसके समाप्त होने के लिए शाम तक इंतजार करें।

कर्क
आज के दिन आप अपने जीवनसाथी से कुछ नाराज नजर आएंगे। उनकी कोई बात आपको अच्छी नहीं लगेगी और आपकी नाराजगी आपके ससुराल वालों पर भी हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग सावधान रहें। आज किसी भी बात को बढ़ने ना दे, नहीं तो रिश्ते में अलगाव की नौबत आ सकती है। दोस्तों के साथ समय गुजरेगा। वह आपके किसी काम में बड़ी मदद कर सकते हैं। भाग्य की प्रबलता से कामों में सफलता मिलेगी और आप का हौसला मजबूत होगा।

सिंह
मानसिक रूप से तनाव की स्थिति दोपहर बाद दूर हो जाएगी और आपको सब कुछ स्पष्ट दिखाई देने लगेगा। कोई बड़ा निर्णय ले लेंगे, जो भविष्य में बड़ा काम आएगा, लेकिन आज किसी से भी झगड़ा ना करें क्योंकि इसमें आपको हानि उठानी पड़ सकती है और चोट लगने की संभावना बनेगी। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल थोड़ा अशांति पूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बड़े खुश नजर आएंगे और आपका प्रिय बड़ी अच्छी अच्छी बातें करेगा, जो आपका दिल जीत लेंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।

कन्या
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। आज बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। आज पहले से ली हुई जमीन को बेचने से आपको काफी फायदा होगा। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड विदेश यात्रा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा।

तुला
आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप काम करते समय मन को शांत रखें, तो काम सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं। परिवारवाले आज आप पर विवाह के लिए दवाब डालेंगे। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आज काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन जूनियर से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिका
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिन कोशिशों को आप अपनी व्यर्थ मान चुके थे,वे आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं , उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो सकती है। आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा।

धनु
आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। हो सकता है किसी नए बिजनेस की शुरुआत करें, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा होगा। हो सकता है कि आपको आज कोई नया कॉन्ट्रेक्ट मिलें। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता हैं। अपने प्रिय के लिए कोई गीत या गाना कंपोज़ कर सकते हैं या उन्हें कोई तस्वीर फ्रेम करके दे सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा।

मकर
आज का दिन इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है।

कुंभ
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें। दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगें। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।

मीन
आज आप अपने काम में पूरी तत्परता दिखायेंगे। मन में किसी बात को लेकर बहुत जोश होगा और खुद को सिद्ध करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बड़ा रोमांटिक होगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के रूठे बर्ताव से थोड़े निराश हो सकते हैं। आज दोस्तों का सानिध्य मिलेगा और परिवार के लोग आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिससे दिन बढ़िया जाएगा।

Next Story